अहमदाबाद हादसे से पहले CAA ने दी थी चेतावनी, फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी बताने का दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 15 जुलाई 2025। अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद बड़ा दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि हादसे से चार सप्ताह पहले ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने भी बोइंग के विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी की शिकायत की थी। सीएए ने अपनी चेतावनी में बोइंग के पांच प्रमुख विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की रोज जांच करने के लिए कहा था। हालांकि हादसे की जांच कर रही भारतीय एजेंसी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में इस तथ्य का जिक्र नहीं किया है। 

यूके सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने 15 मई 2025 को एक सुरक्षा नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था कि बोइंग के मॉडल के विमान चलाने वाली एयरलाइन्स को अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के एयरवर्थीनेस डायरेक्टिव को मानने की सलाह दी गई थी। एफएए ने अपने एयरवर्थीनेस डायरेक्टिव में बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर चिंता जाहिर की थी। सीएए ने नोटिस में कहा था कि अमेरिकी एजेंसी ने जो एयरवर्थीनेस डायरेक्टिव जारी किया है, उसके मुताबिक बोइंग के पांच प्रमुख विमान मॉडल बी737, बी757, बी767, बी777, बी787 के फ्यूल कंट्रोल स्विच में गडबड़ी की संभावनाए हैं और इसे रोज चेक करने की जरूरत है। 

Leave a Reply

Next Post

‘अपनी बहन के सिंदूर को मिटता देख सकूं, मैं इतना महान नहीं’, दिलजीत दोसांज विवाद पर बोले अनुपम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के होने पर मचा विवाद अब ठंडा पड़ चुका है। दिलजीत अपनी दूसरी फिल्मों के काम पर भी जुट गए हैं। इस बीच अब इस पूरे विवाद को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल