‘अपनी बहन के सिंदूर को मिटता देख सकूं, मैं इतना महान नहीं’, दिलजीत दोसांज विवाद पर बोले अनुपम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के होने पर मचा विवाद अब ठंडा पड़ चुका है। दिलजीत अपनी दूसरी फिल्मों के काम पर भी जुट गए हैं। इस बीच अब इस पूरे विवाद को लेकर अनुपम खेर की प्रतिक्रिया सामने आई है। अनुपम खेर का कहना है कि वो ऐसा नहीं करेंगे जैसा दिलजीत ने किया है।

मैं नहीं करता जो दिलजीत ने किया
एनडीटीवी से बातचीत के दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने दिलजीत दोसांझ के विवाद पर कहा कि दिलजीत को अपने अधिकार का प्रयोग करने की आजादी है। यह उनका मौलिक अधिकार है और उन्हें अपने अधिकार का प्रयोग करने की पूरी आजादी है। उन्हें यह आजादी मिलनी भी चाहिए। हां, मैं अपने नजरिये से यह कह सकता हूं कि शायद मैं वह नहीं करता जो उन्होंने किया।

मैं अपने परिवार को मिटते नहीं देख सकता
अनुपम ने आगे देश की तुलना अपने परिवार से और पाकिस्तान की तुलना अपने पड़ोसी से करते हुए कहा कि मैं कहूंगा, तुमने मेरे पिता को थप्पड़ मारा, लेकिन तुम बहुत अच्छा गाते हो, बहुत अच्छा तबला बजाते हो, इसलिए तुम मेरे घर आकर परफॉर्म करो। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा। मैं इतना महान नहीं हूं। मैं उसे पलटकर नहीं मारूंगा, लेकिन मैं उसे यह अधिकार नहीं दूंगा। जो नियम मैं अपने घर पर मानता हूं, वही अपने देश में भी मानता हूं। मैं इतना महान नहीं हूं कि अपने परिवार को पिटते हुए देख सकूं या कला के लिए अपनी बहन का सिंदूर मिटते हुए देख सकूं। जो ऐसा कर सकते हैं, उन्हें पूरी आजादी है।

‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रमोशन में जुटे अनुपम खेर
अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ तो लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। 18 जुलाई को रिलीज हो रही इस फिल्म का निर्देशन अनुपम खेर ने किया है। साथ ही वो फिल्म में एक्टिंग करते भी नजर आएंगे। इससे पहले अनुपम खेर ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेताओं की बैठक: संसद में सरकार के घेराव पर मंथन, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बनेगी रणनीति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की 15 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मानसून सत्र के हंगामेदार […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ