भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बने शाहरुख खान, फीमेल सेलेब्स की लिस्ट में करीना कपूर सबसे आगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 सितंबर 2024। सुपरस्टार शाहरुख खान को यूं ही बॉलीवुड का किंग नहीं कहा जाता, उनके काम ही उन्हें किंग कहलाते हैं। पिछले दिनों उन्हें 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों में उनके बड़े योगदान के लिए पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद उनका नाम सेलिब्रेटीज के सबसे अमीरों की लिस्ट में आया था। वहीं, अब किंग खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बन गए हैं।  फॉर्च्यून इंडिया ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। जिसमें शाहरुख खान ने 92 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। किंग खान के बाद इस लिस्ट में तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं। उन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया। उनके बाद अमिताभ बच्चन, सलमान खान के नाम शामिल हैं। जबकि विराट कोहली भारतीय प्लेयर में सबसे आगे हैं।

वहीं, एक्ट्रेस करीना कपूर भारत की सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाली फीमेल सेलेब हैं। एक्ट्रेस ने वित्तीय वर्ष 2024 में 20 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। इस लिस्ट में वो शाहिद कपूर और साउथ स्टार मोहनलाल से भी ऊपर हैं, जिन्होंने 18 करोड़ टैक्स चुकाया। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा 26 करोड़ रुपए टैक्स भरकर इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं, जबकि अक्षय कुमार टॉप-20 से बाहर हैं।

बता दें, शाहरुख खान ने साल 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी हिट फिल्में दी हैं, जिससे उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ की कमाई की। वहीं अब लिस्ट में 92 करोड़ का 2024 में टैक्स भरने के बाद वह सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्रिटी बन गए हैं। फिल्मों से कमाई के अलावा ब्रांड वेंचर्स और उनकी बिजनेस से भी उनकी इनकम शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, 3 तीन स्टार खिलाड़ी हुए बाहर, 1 की हुई एंट्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 सितंबर 2024। दलीप ट्रॉफी 2024 का आयोजन 5 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिससे भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन 2024-25 की शुरुआत भी होगी। टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले कर्नाटक के बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में खेले जाएंगे। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक