पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर पाकिस्तानी रेंजर्स की कार्रवाई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 09 मई 2023। इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाक रेंजर्स ने पूर्व पीएम को कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार किया है। कोर्ट के बाहर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। इमरान खान की गिरफ्तारी की खबर के बाद उनके समर्थकों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प हो गई, जिसमें कई लोगों की जमकर पिटाई हुई, इसके अलावा उनके वकील को भी कुछ चोटें आई हैं। 

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाक रेंजर्स ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया है। यहां इमरान खान अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत लेने पहुंचे थे। इसी बीच उनकी पार्टी पीटीआई के ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें दावा किया है कि इमरान खान के वकील कोर्ट परिसर में बुरी तरह घायल हुए हैं।

बता दें कि, इमरान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान ने आरोप लगाया था कि मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान के इस बयान के लिए पाकिस्तानी सेना ने उन्हें फटकार भी लगाई थी। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हेलीकॉप्‍टर से माउंट आबू पहुंचे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 09 मई 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू पहुंचे। वे यहां पार्टी के एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम शिविर में शामिल होने […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय