कांग्रेस नेताओं की बैठक: संसद में सरकार के घेराव पर मंथन, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बनेगी रणनीति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की 15 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मानसून सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठाने को लेकर बेताब है।

बैठक में कौन से नेता शामिल होंगे
सूत्रों ने बताया कि संसदीय रणनीति समूह की बैठक में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा दोनों सदनों के उपनेता और पार्टी के मुख्य सचेतक और सचेतक भी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी अपने 10 जनपथ स्थित आवास पर करेंगी और इसमें रणनीति समूह के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

बिहार में हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का मुद्दा संसद में गूंजेगा
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 21 अगस्त तक चलेगा। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की ओर से बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को उठाए जाने की संभावना है।

देश की शीर्ष अदालत में हो रही है मुकदमे की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को चुनौती देने वाले राजनीतिक दलो॒ में कांग्रेस भी शामिल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी इस मामले में बहस भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

204 रन के जवाब में 27 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज टीम, तीसरे टेस्ट में कंगारुओं की 176 रन से जीत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जमैका 15 जुलाई 2025। ऑस्ट्रेलिया ने जमैका के किंग्सटन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को 27 रन पर समेट दिया, जो कि टेस्ट इतिहास को दूसरा न्यूनतम स्कोर है। वहीं, वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास का यह न्यूनतम स्कोर है। विंडीज […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'