क्षेत्र पंचायत चुनाव में पूरब से पश्चिम तक भाजपा का बजा डंका, सपा का प्रदर्शन भी रहा बेहतर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 11 जुलाई 2021। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने पश्चिम से पूरब तक डंका बजाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में अधिकांश जगह अधिकृत तौर पर प्रत्याशी नहीं उतारने के बावजूद 735 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़कर 648 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह अब केवल शहरों तक सीमित नहीं बल्कि गांव-गांव तक पार्टी ने पैठ जमा ली है। जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिली एक तरफा बढ़त ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी में ऊर्जा का संचार किया है। वहीं विपक्षी दलों के तमाम आरोप प्रत्यारोप और दावों की हवा निकाल दी है। प्रदेश के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में सपा-रालोद गठबंधन सबसे ज्यादा प्रभावी है। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन भी पश्चिम व ब्रज के जिलों तक सीमित रहा। 

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तुलना में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव को ज्यादा जमीनी माना जाता है। इस चुनाव में भी भाजपा ने पश्चिम और ब्रज में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है। पश्चिम में 109 ब्लॉक में से भाजपा ने 85 ब्लॉकों में चुनाव जीता है। वहीं ब्रज में भी 129 में से 112 ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। 173 में से 136 ब्लॉक में जीत दर्ज कर भाजपा ने अवघ में भी दबदबा कायम रखा है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी की जीत का सिलसिला जारी रहा है, यहां 110 में से 90 सीटों पर जीत हासिल की है। सुभासपा सहित अन्य छोटे दलों और बाहुबली नेताओं वाले काशी क्षेत्र में भी पार्टी ने 157 में से 109 सीटें जीती हैं। वहीं गोरखपुर क्षेत्र में 147 में 116 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना प्रभाव कायम रखा है।

सपा का प्रदर्शन भी रहा बेहतर

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तुलना में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उधर, सपा ने अवध में सबसे अधिक 24 सीटें जीती है। काशी क्षेत्र में 21, गोरखपुर क्षेत्र में 18, कानपुर-बुंदेलखंड मे 12, ब्रज में 9 और पश्चिम क्षेत्र में सबसे कम 8 सीटें जीती है। हालांकि अवध में सपा की सहयोगी रालोद को भी कुछ सीटों पर जीत मिली है।

युवाओं के हाथ रही कमान 

भाजपा ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की कमान युवाओं के हाथ में रखी। अवध क्षेत्र में महामंत्री अमरपाल मौर्य, काशी क्षेत्र में कन्नौज के सांसद और महामंत्री सूब्रत पाठक, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में महामंत्री एवं पूर्व सांसद प्रियंका रावत, गोरखपुर क्षेत्र में महामंत्री अनूप गुप्ता, ब्रज में अश्विनी त्यागी के हाथ कमान रही। वहीं पश्चिम क्षेत्र के साथ पूरे चुनाव की कमान प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर के साथ रही।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री की लोकवाणी सुनने लोगों में रहती है जिज्ञासा : महापौर एजाज ढेबर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 11 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनने के लिए लोगों में जिज्ञासा रहती है। यह बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। इससे कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो के साथ ही समसामयिक जानकारी सीधे मुख्यमंत्री से आमजनता को सुनने को मिलती […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं