‘स्वच्छ भारत मिशन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गेम चेंजर’, पीएम मोदी ने सफाई अभियान पर कही बड़ी बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 सितंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वच्छता अभियान के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि उचित शौचालयों तक पहुंच शिशु और बाल मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसे लेकर उन्होंने एक रिसर्च पेपर भी साझा किया, जिसमें स्वच्छ भारत अभियान जैसे प्रयासों के प्रभाव पर प्रकाश डाला गया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने स्वच्छता को गेम चेंजर बताया।  सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्वच्छ भारत मिशन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गेम चेंजर बन गई है। उन्होंने आगे कहा, “स्वच्छ भारत अभियान जैसे प्रयासों के प्रभाव को उजागर करने वाले शोध को देखकर खुशी हुई। उचित शौचालयों तक पहुंच शिशु और बाल मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे खुशी है कि भारत इसमें सबसे आगे है।”

पीएम मोदी ने रिसर्च पेपर का लिंक भी साझा किया, जिसे ब्रिटिश साप्ताहित वैज्ञानिक पत्रिका नेचर में प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि 2014 में स्वच्छ भारत मिशन के शुरू होने के बाद से भारत में टॉयलेट के निर्माण में वृद्धि हुई है। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन दो अक्तूबर 2014 में शुरू किया गया एक देशव्यापी स्वच्छता अभियान है। इसके मुख्य लक्ष्य खुले में शौच को खत्म करना ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन में सुधार करना है। 

Leave a Reply

Next Post

पी एन गाडगिल ज्वैलर्स लिमिटेड का आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 06 सितंबर 2024। पी एन गाडगिल ज्वैलर्स लिमिटेड (“कंपनी”) का आईपीओ मंगलवार, 10 सितंबर, 2024 को खुलेगा। बोली/प्रस्ताव बंद होने की तारीख गुरुवार, 12 सितंबर, 2024 होगी। एंकर निवेशक बोली लगाने की तारीख बोली/प्रस्ताव खुलने की तारीख से एक कार्य दिवस पहले […]

You May Like

दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई