दिल्ली में होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ‘ब्रांडिंग दिल्ली’ से राजधानी को पर्यटन हब बनाने पर जोर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 मई 2025। केंद्र और दिल्ली सरकार देश की राजधानी को वैश्विक स्तर पर एक पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए दिल्ली को वैश्विक स्तर पर एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नए संसद भवन और भारत मंडपम सहित दिल्ली के सभी प्रमुख स्थलों को एक पर्यटन सर्किट का हिस्सा बनाकर वैश्विक स्तर पर इसका प्रचार किया जाएगा। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का फिल्म फेस्टिवल करवाकर यहां फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह सब कुछ उस ‘ब्रांडिंग दिल्ली’ अभियान का हिस्सा होगा जिसके अंतर्गत इन सभी कामों को करते हुए दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर विकसित किया जाएगा। सरकार इसके लिए विशेष प्रचार अभियान चला सकती है। सरकार राजधानी में इन्वेस्टर समिट कराकर यहां निवेश को बढ़ावा देना चाहती है। तकनीकी क्षेत्र, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, फिल्म निर्माण और अन्य सॉफ्ट तकनीकी आधारित उद्योगों को राजधानी में बढ़ावा देने की योजना है। इसके लिए जल्द ही काम शुरू किए जा सकते हैं।   

विकसित राष्ट्र की राजधानी की तरह करेंगे विकसित- कपिल मिश्रा
दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता है कि दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पर्यटक केंद्र के रूप में जाना जाए। इसके लिए सरकार विभिन्न उपायों पर काम कर रही है। इसमें सभी वर्गों का सहयोग लेते हुए दिल्ली को एक विकसित राष्ट्र की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की पहचान ऐतिहासिक धरोहरों, कला, संस्कृति और उदार सोच से जुड़ी है। सरकार एक सशक्त ब्रांड तैयार करेगी जो दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक गौरव प्रदान करेगी। उन्होंने दिल्ली के राजनीतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व के स्थानों को एक पर्यटन सर्किट में जोड़ने की बात कही। दिल्ली सरकार के बजट 2025-26 में दिल्ली को ‘विकसित राजधानी’ के रूप में ब्रांड करने के लिए एक व्यापक बजट का भी प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

वज्रपात की चपेट में आए चार जवान, सीआरपीएफ अधिकारी की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 16 मई 2025। पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के घने सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान तेज बारिश हो रही थी, इसी बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इस वज्रपात की चपेट में आकर […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए