आईपीओ खुलने से पहले एबीएच हेल्थकेयर का धमाका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 22 अगस्त 2026।बहु-विशेषता स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एबीएच हेल्थकेयर लिमिटेड का ₹34.98 करोड़ का आईपीओ 24 अगस्त से निवेशकों के लिए खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं। इश्यू का प्राइस बैंड ₹96 से ₹102 प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में 34,29,600 नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। 1,200 शेयरों का एक लॉट है, जबकि खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम दो लॉट यानी 2,400 शेयरों की बोली लगानी होगी। ऊपरी मूल्य बैंड पर इसके लिए करीब ₹2.45 लाख का निवेश आवश्यक होगा।

आईपीओ से पहले कंपनी के शेयरों का अनौपचारिक ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹27 से ₹30 प्रति शेयर बताया जा रहा है। ₹102 के ऊपरी इश्यू प्राइस के मुकाबले यह करीब 26.5% से 29.4% का संभावित प्रीमियम दर्शाता है।

कंपनी आईपीओ से जुटाई रकम में से ₹17 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या प्री-पेमेंट, जबकि ₹5 करोड़ कार्यशील पूंजी के लिए करेगी। शेष राशि का उपयोग संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: दिल्ली में 1770 से ज्यादा मामले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026। दिल्ली में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के 1770 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मानसून के दौरान मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां