अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 जून 2026। लोगों के नशा करने का आदी होना पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है। लेकिन भारत की बात करें तो यह सिर्फ सामाजिक या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भर नहीं है। बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा एक गंभीर मसला है। इस बुराई के खिलाफ जंग भारत की युवा शक्ति, पारिवारिक ताने-बाने और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने के अहम भूमिका निभा सकती है। और, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य भी यही है।

नशा सिर्फ एक इंसान को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और अंतत: पूरे देश की सामूहिक ताकत को कमजोर कर देता है। युवाओं के सपनों को तोड़ता है, परिवारों को बिखेर देता है और देश के विकास की रफ्तार धीमी कर देता है। आज भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है। यही हमारे अमृत काल की सबसे बड़ी पूंजी है। अगर हम इस ताकत को सही दिशा देकर शिक्षा, कौशल, नए विचारों और राष्ट्र निर्माण में लगाएं, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। अगर युवा नशे की दलदल में फंस गए, तो सिर्फ एक पीढ़ी का नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य का नुकसान होगा। इसलिए, नशे के खिलाफ लड़ाई हर भारतीय की जिम्मेदारी है। आइये आज अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर हम सामूहिक संकल्प लें और विकसित भारत के निर्माण के लिए नशामुक्त भारत की दिशा में कदम बढ़ाएं।

140 करोड़ देशवासियों का यही संकल्प विकसित भारत के निर्माण की सबसे मजबूत नींव बनेगा। अगर हर नागरिक सिर्फ एक व्यक्ति को नशे से दूर रखने का संकल्प ले ले, तो करोड़ों जिंदगियों को तबाह होने से बचाया जा सकेगा। मैं देश के हर नागरिक, खासकर अपने युवा साथियों से अपील करता हूं कि नशे के खिलाफ इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें। अपने परिवार, अपने स्कूल, अपने दफ्तर और अपने समाज में जागरूकता फैलाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जागरूकता को जन-आंदोलन बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नशे की समस्या को केवल कानून-व्यवस्था या स्वास्थ्य के चश्मे से नहीं देखा है; बल्कि इसे भारत के युवाओं के भविष्य और देश की तरक्की से जुड़ा एक बेहद अहम मुद्दा माना है। प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता का ही नतीजा है कि नशे के खिलाफ लड़ाई को सिर्फ सरकारी कागजों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि एक जन-आंदोलन बनाया गया। उनके मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान में करोड़ों युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया है। 15 अगस्त 2020 को शुरू हुआ यह अभियान आज एक जन-आंदोलन बन चुका है।

महिलाएं इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत
हमारी माताएं-बहनें इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत हैं। पूरे देश में स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला संगठनों ने समाज को जागरूक करने और परिवारों को संभालने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। नशामुक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है। इसके साथ ही, हमें उन लोगों के प्रति भी अपना नजरिया बदलना होगा जो नशे की लत से उबर चुके हैं। किसी भी इंसान को उसके अतीत से नहीं, बल्कि खुद को सुधारने के उसके प्रयासों से आंका जाना चाहिए। पुनर्वास तभी पूरी तरह सफल होगा जब समाज ऐसे लोगों को खुले दिल से अपनाए, उनका हौसला बढ़ाए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के मौके दे।

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर का पश्चिम पर तंज, कहा- बढ़त में कमी पचा ही नहीं पा रही ताकतें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 जून 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के जेजू फोरम को संबोधित करते हुए वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में आ रहे बड़े बदलावों पर चिंता व आशा दोनों जताईं। उन्होंने इशारों-में पश्चिम पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ स्थापित ताकतें […]

You May Like

3 साल में 13 गुना रेवेन्यू! अब आईपीओ के दम पर नई ऊंचाइयों की ओर 'हंगर नट्स'....|....जयशंकर का पश्चिम पर तंज, कहा- बढ़त में कमी पचा ही नहीं पा रही ताकतें....|....अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां....|....'स्कूलों और बच्चों को निशाना बनाने वालों की तय हो जवाबदेही', सुरक्षा परिषद में भारत ने दी सलाह....|....फलस्तीनी राजदूत बोले- गाजा में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह तबाह, भारत से जल्द चिकित्सा मदद की उम्मीद....|....झारखंड के रामगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन-ट्रक की भिड़ंत में सात लोगों की मौत; एक घायल....|....डेढ़ घंटे में हुई ट्रिपलेट डिलीवरी: सतना में सात माह की गर्भवती ने तीन बेटियों को दिया जन्म, तीनों का वजन कम....|....बाल्टी में डुबोकर गर्भवती पत्नी का कत्ल: 2025 में शादी, अक्सर होता था विवाद, महीने भर पर पहले नए घर में थे आए....|....फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा युवक, डॉक्टरों ने किया कमाल....|....क्लियरट्रिप ने क्रिएटर्स के लिए खोले कमाई के नए दरवाजे