जब तक मैं हूं अधिकारी आपकी समस्याओं के समाधान करने के लिए आपके द्वार खटखटाते रहेंगे, बोले सोरेन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 16 दिसंबर 2023। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को खूंटी के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री यहां के कचहरी मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 437 करोड़ 48 लाख रुपए की 76 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 406 करोड़ 20 लाख रुपए की 27 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस कार्यक्रम में 11,841 लाभार्थियों के बीच 88 करोड़ 64 लाख रुपये की परिसंपत्ति का भी वितरण हुआ। इनमें केसीसी से 4737 और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से 15 समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल रहे। 

अधिकारी आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपके द्वार खटखटाते रहेंगे: हेमंत सोरेन
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ खूंटी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थल उलिहातु से हुआ था। 2022 में भी इसका आयोजन किया गया और अब 2023 में तीसरे चरण के तहत राज्य के सभी पंचायत और गांव में इसका आयोजन उत्सव के रूप में किया जा रहा है।  

मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार जो कार्य योजना आपके लिए बनाती है, उसकी गठरी बनाकर गांव-गांव, पंचायत -पंचायत शिविर लगाने का कार्य किया गया है। जब तक मैं हूं पदाधिकारी आपकी समस्याओं के समाधान हेतु आपके द्वार खटखटाने के लिए खड़े रहेंगे।”

खिलाड़ियों को नौकरी में भी हिस्सा देने पर हो रहा विचार: मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि झारखण्ड की बेटियां खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। हमने नई नीति बनाई है। अब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। आने वाले समय में खिलाड़ियों को नौकरी में भी हिस्सा देने का विचार किया जा रहा है। 

बेटियां सिर्फ डिग्री ना लें: सोरेन
मुख्यमंत्री ने बेटियों की शिक्षा को लेकर कहा कि बेटियां सिर्फ डिग्री ना लें। बल्कि इससे आगे उच्च शिक्षा की ओर भी अग्रसर हों। सरकार इसके लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आर्थिक मदद करेगी। विदेश में भी शिक्षा के लिए शत प्रतिशत छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान की एक और हरकत का खुलासा: भारत में घुसपैठ की फिराक में आतंकी, लॉन्च पैड पर 250 आतंकी; सेना अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 16 दिसंबर 2023। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर सीमा पार से आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद बीएसएफ ने अलर्ट जारी कर दिया है। बीएसएफ के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं