अग्निवीर सेना की नहीं पीएम मोदी की योजना है, सत्ता में आने पर इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे : राहुल गांधी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा और इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ‘हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदलने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में अपनी पहली जनसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

हमारे युवाओं के DNA में देशभक्ति
अग्निवीर योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया, ”यह सेना की योजना नहीं बल्कि मोदी की योजना है, सेना ऐसा नहीं चाहती।” राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा, ”जब ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) की सरकार बनेगी तो हम अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे।” उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं देश के युवाओं द्वारा सुरक्षित हैं और ‘’हमारे युवाओं के डीएनए में देशभक्ति है।

PM मोदी ने जवानों को मजदूरों में बदल दिया
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ”मोदी ने हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदल दिया है।” राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”वे कहते हैं कि शहीद दो तरह के होंगे – एक सामान्य जवान और अधिकारी जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा, सारी सुविधाएं मिलेंगी और दूसरी तरफ गरीब परिवार का व्यक्ति जिसे अग्निवीर नाम दिया गया है। अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन और न ही कैंटीन की सुविधा मिलेगी।

सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे
किसानों के मुद्दे पर निशाना साधते हुए गांधी ने मोदी सरकार पर 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 4 जून को जब हम सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे। गांधी ने कहा, ‘‘जहां तक कृषि ऋण को माफ करने का सवाल है तो हम कर्ज माफी आयोग लाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

'4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगाएगी', बस्ती रैली से पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। बाकी बचे दो चरणों के लिए वोटिंग होना बाकी है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां रैलियां करके एक दूसरे पर जमकर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग