IPL 2022 MI vs LSG: रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा कहा- गैर जिम्मेदाराना बल्लेबाजी से हुई हार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अप्रैल 2022। वानखेड़े का मैदान भी मुंबई के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आ पाया और आइपीएल के 15वें सीजन में टीम को लखनऊ ने 8वीं हार थमा दी। मुंबई के सामने 169 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम केवल 132 रन ही बना पाई। मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 31 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 38 रन बनाए। इस हार के साथ मुंबई ने अपने साथ एक ऐसे रिकार्ड को जोड़ लिया जिसे वो शायद ही याद रखना चाहे। मुंबई लगातार 8 मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है।

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। बल्लेबाजों ने कुछ गैर-जिम्मेदाराना शाट्स खेले। उन्होंने माना कि टीम बल्लेबाजी के लिए बेहतर थी और मुंबई के बल्लेबाजों को साझेदारी पर फोकस करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि खराब शाट्स सेलेक्शन आपको 169 का लक्ष्य हासिल करने नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा “हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की। यह बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी पिच थी लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हमें इस लक्ष्य को हासिल करना चाहिए था। जब आपके पास ऐसा लक्ष्य होता है, तो आपको एक साझेदारी की जरूरत होती है, जो हम नहीं कर सके। मेरे अलावा बाकी बल्लेबाज भी गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। हमने टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है। आपको बल्लेबाजों में से किसी एक को लंबे समय तक टिकना होगा लेकिन हम इस टूर्नामेंट में ऐसा करने में असफल रहे” विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से ऐसा किया जो हमारे लिए दुखद रहा। इस हार के साथ ही मुंबई की प्लेआफ में पहुंचने की सारी संभावना खत्म हो गई है और वे इस सीजन में प्लेआफ की दौड़ से निकलने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई का अगला मैच राजस्थान रायल्स से शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह ने BJP पर लगाए आरोप, कहा- गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं, रामेश्वर शर्मा ने बताया जिन्ना की औलाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 27 अप्रैल 2022। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर हिंसा करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि BJP के लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां