40 साल तक कठोर ड्यूटी करने वाले जवानों की सॉफ्ट पोस्टिंग पर मशक्कत, चर्चा के बाद ठंडे बस्ते में मामला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 सितम्बर 2021। आईटीबीपी, बीएसएफ आदि बलों में कठोर ड्यूटी में रहने वाले जवानों को 40 साल तक की उम्र तक काम करने के बाद डेपुटेशन से जुड़ी पोस्टिंग दिए जाने पर सुरक्षा बलों में मशक्कत जारी है। आंतरिक स्तर पर सहमति बनाने और कई मुद्दों पर सरकार की अनुशंसा का इंतजार किया जा रहा है। कठोर तैनाती वाली जगहों पर एक तय उम्र तक काम करने के बाद आईटीबीपी व बीएसएफ के जवानों को सॉफ्ट पोस्टिंग देने या सीआईएसएफ,एनआईए आदि में डेपुटेशन पर नियुक्त करने का सुझाव आंतरिक बैठकों में आया था। सूत्रों का कहना है कि इसे आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है जिससे लंबे समय तक कठोर ड्यूटी करने वालों को राहत दी जा सके। एक अधिकारी ने बताया कि जवानों के कल्याण से जुड़े इन सुझावों पर कई बार आंतरिक चर्चा हुई है। लेकिन अभी इनपर अमल नही हो पाया है।

साल में सौ दिन छुट्टी का इंतजाम हो
सूत्रों ने कहा उच्च स्तर पर यह भी सुझाव सामने आया था कि कठिन ड्यूटी में जीवन बिताने वाले जवानों के लिए साल में सौ दिन छुट्टी का इंतजाम किया जाए। जिससे वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। सूत्रों ने कहा, उच्च स्तर पर कई सुझावों पर सहमति के बावजूद जवानों की कम संख्या और अतिरिक्त बटालियन की कमी का हवाला देते हुए अंदरूनी स्तर पर इसे आगे नही बढ़ाया जा सका।

घर के पास तैनाती का भी सुझाव
एक ठोस सुझाव ये भी था कि आईटीबीपी, बीएसएफ आदि फोर्स में कठोर ड्यूटी में रहने वाले जवानों को 40 साल तक की उम्र तक काम करने के बाद डेपुटेशन से जुड़ी पोस्टिंग के अलावा घर के पास पोस्टिंग दी जाए। यह सुझाव भी अभी तक अमल में नही आ पाया।

Leave a Reply

Next Post

नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई, कोविड नियमों का पालन करने के दिए आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नैनीताल 16 सितम्बर 2021। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा को शुरू करने को लेकर सरकार द्वारा दायर शपथपत्र पर सुनवाई की। कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद अपने 28 जून के निर्णय से यात्रा पर लगाई गई रोक को हटाते हुए सरकार को कोविड […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस