राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध की तैयारी, कांग्रेस ने बनाई रणनीति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अप्रैल 2023। राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद तेलंगाना कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने यह जानकारी दी है। रेवंत रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में, राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। 

पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सभी शाखाएं एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा और अन्य संगठन इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार के खिलाफ किया जाएगा। रेड्डी ने बताया कि आठ अप्रैल को मानचेरियल में सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व बत्ती विक्रमार्का करेंगे। इसके बाद 10 से 25 अप्रैल तक हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रदेश भर में निकाली जाएगी। जिसमें राहुल गांधी को संसद सदस्यता से अयोग्य ठहराने को मुद्दा बनाया जाएगा।  बता दें कि बीती 23 मार्च को मानहानि के एक मामले में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। नियमों के मुताबिक दो साल की सजा पाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई थी। 

TSPSC का पेपर लीक मामला
तेलंगाना में तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन का पेपर लीक करने का मामला भी छाया हुआ है। ऐसे में कांग्रेस इस मुद्दे पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी और राज्य सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। रेवंत रेड्डी ने बताया कि 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस की योजना है कि एक लाख बेरोजगार युवकों के साथ यह धरना प्रर्दशन किया जाएगा। रेड्डी ने कहा कि प्रदेश के 30 लाख बेरोजगार युवकों का भविष्य इससे दांव पर लगा हुआ है। तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे केटी रामाराव को मंत्री पद से हट जाना चाहिए। साथ ही तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन के अध्यक्ष और सदस्यों को भी पद से हटाया जाना चाहिए। एक नई कमेटी का गठन किया जाए और उसके बाद एग्जाम कराए जाएं। बता दें कि TSPSC का पेपर लीक होने के बाद बीती 15 मार्च को होने वाली परीक्षा रद्द हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में TSPSC के दो सदस्य भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका के साथ अहम युद्धाभ्यास करेगी भारतीय वायुसेना, चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अप्रैल 2023। भारत और अमेरिका हाल के समय में काफी करीब आए हैं। यह सहयोग रणनीतिक क्षेत्र में भी बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि भारतीय वायुसेना अब अमेरिकी वायुसेना के साथ पश्चिम बंगाल के कालाईकुंडा एयरबेस पर युद्धाभ्यास करेगी। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ