भारत-गुयाना समकालीन युग के लिए बना रहे उपयुक्त साझेदारी: जयशंकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और गुयाना एक साझेदारी बना रहे हैं जो समकालीन युग के उद्देश्य के लिए उपयुक्त है। गुयाना की पहली यात्रा पर आए जयशंकर ने भारतीय समुदाय को गुयाना के नेतृत्व से बातचीत होने की जानकारी दी और कहा कि दोनों देशों ने अपनी साझेदारी के स्तर में सुधार लाने का संकल्प लिया है। उन्होंने रविवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘गुयाना में आज शाम को भारतीय समुदाय से बात करके खुशी हुई।

हमारे साथ बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति भरत जगदेव और स्पीकर मंजूर नादिर का शुक्रिया। उन्हें बताया कि हम एक साझेदारी बना रहे हैं जो समकालीन युग के उद्देश्य के लिए उपयुक्त है।” इससे पहले, उन्होंने भारत में प्रशिक्षण ले चुके गुयाना के सेवा अधिकारियों से मुलाकात की। जयशंकर के साथ गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने भारत द्वारा निर्मित जहाज एमवी एम लिशा को बेड़े में शामिल किए जाने के कार्यक्रम में भाग लिया।

जयशंकर ने महात्मा गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत-गुयाना मित्रता के लिए एक पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि जलवायु चेतना के लिए गांधी जी का संदेश सार्वभौमिक और कालातीत है। उन्होंने यहां राम कृष्ण धार्मिक मंदिर में भारतीय समुदाय के साथ सुबह पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत खुशी हुई कि कैसे परंपराओं, विरासत और रीति-रिवाजों को संजो कर रखा जा रहा है।”  

Leave a Reply

Next Post

'आज अघाड़ी है, लेकिन आगे...', गठबंधन पर शरद पवार बोले- हमारी इच्छा है पर इच्छा से क्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 अप्रैल 2023। संसदीय राजनीति में 54 साल से सक्रिय शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी (MVA)  गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल महाराष्ट्र में अघाड़ी होगी या नहीं इसका नहीं पता। इसके बाद राजनीति गलियारे में चर्चा शुरू हो गई […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह