केन्द्रीय दल राज्य के दौरे पर : कोविड 19 के बचाव एवं रोकथाम की तैयारियों एवं प्रयासों की समीक्षा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 20 अक्टूबर 2020। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से उच्च स्तरीय दल राज्य के  दौरे पर आज आया है।यह तीन सदस्यीय दल राज्य में कोविड के बचाव एवं रोकथाम की तैयारियों एवं प्रयासों की समीक्षा करेगा और साथ ही कोविड – 19 से बचाव हेतु आवश्यक तैयारियों हेतु सलाह भी देगा। इस दल में श्रीमती ऋचा शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी, डॉ गिट्टे , जॉइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ रंगनाथन, पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ , एम्स रायपुर शामिल हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी पिल्ले एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आज सुबह राज्य कोरोना कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में दल को राज्य में कोविड 19 की वर्तमान स्थिति एवं प्रयासों की जानकारी दी । उसके बाद दल ने कोरोना के इलाज एवं होम आइसोलशन की तैयारियो हेतु जिला रायपुर के केंद्रों का भ्रमण किया। यह दल दुर्ग, राजनांदगांव एवं कुछ अन्य जिलों में भी जाकर वहां कोविड 19 से  निपटने के प्रयासों का निरीक्षण करेगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों ने नीट और जेईई परीक्षा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 20 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत् मेडिकल एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालियों में प्रवेष के लिए निषुल्क कोचिंग ले रहे जिले के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के ड्राॅपर विद्यार्थियों ने इस वर्ष नीट और जेईई परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक