जयशंकर ने राज्यसभा के लिए गांधीनगर में दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस नहीं उतार रही उम्मीदवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा के लिए सोमवार को गांधीनगर में अपना नामांकन दाखिल किया। गुजरात में राज्यसभा के लिए तीन सीटों के लिए इसी माह के अंत में चुनाव होना है। बाकी दो सीटों के लिए उम्मीदवारों पर भाजपा संसदीय बोर्ड ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। गौरतलब है कि जयशंकर का कार्यकाल गुजरात के दो अन्य राज्यसभा सदस्यों के साथ 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इससे पहले वे जयशंकर का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मंत्री राघवजी पटेल, अहमदाबाद के मेयर किरीट परमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अमित शाह, पायल कुकरानी और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। हालांकि भाजपा ने आधिकारिक तौर पर उन तीन राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है, जिनके लिए 24 जुलाई को चुनाव होने हैं, लेकिन एस जयशंकर का नामांकन निश्चित था।

गुजरात की 11 राज्यसभा सीटों में से आठ पर वर्तमान में भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के कब्जे वाली आठ सीटों में से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो जाएगा। इन तीन सीटों के लिए मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। आवश्यकता पड़ने पर 24 जुलाई को मतदान होगा।

कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार
गुजरात से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा ने 24 जुलाई को हाने वाले मतदान के लिए हालांकि बाकी उम्मीदवरों के नाम की घोषणा नहीं की है। उधर कांग्रेस ने कहा कि क्योंकि उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं, इसलिए वह अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। गुजरात से राज्यसभा की 11 सीटों में से अभी आठ पर भाजपा का कब्जा है। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में 156 सीटें भाजपा के पास हैं और कांग्रेस के महज 17 विधायक हैं।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल पंचायत चुनाव: हिंसा के बाद 19 जिलों में 696 मतदान केंद्रों पर फिर से हो रही वोटिंग...चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 10 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों (बूथ) पर सोमवार सुबह 7 बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों और चुनाव संबंधी हिंसा में 15 लोगों की मौत के बाद इन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण