‘नेहरू की पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं’…मोदी सरकार पर राहुल गांधी का तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अगस्त 2023। राजधानी दिल्ली में स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय का नाम मोदी सरकार ने बदल दिया है। अब इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से बुलाया जाएगा। वहीं स्मारक का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दो दिन के लेह-लद्दाख दौरे पर जा रहे हैं, इसी दौरान मीडिया ने जब उनसे स्मारक संग्रहालय का नाम बदलने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि सरकार चाहे नाम बदल ले, लेकिन नेहरू की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी और वह पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। 

हमलावर हुई कांग्रेस

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। दीक्षित ने कहा कि यह नाम इसलिए नहीं बदला गया है कि दूसरे प्रधानमंत्रियों का काम दिखाना चाहते हैं, बल्कि वह नेहरूजी का नाम दबाना चाहते हैं। संदीप दीक्षित ने कहा कि 17 साल में नेहरूजी ने जो काम किया, उसकी व्यापकता बाकी प्रधानमंत्रियों की तुलना में दिखती नहीं है इसलिए यह बहुत ही चालाकी से किया गया है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि मोदी के पास भय, कठिनाई और असुरक्षा का एक बड़ा बंडल है। खासतौर पर जब बात भारत के पहले और सबसे लंबे समय तक देश सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नेहरू की होती है, तो वे चीजें साफतौर पर नजर आ जाती हैं।

 मोदी सरकार ने बदला नेहरू मेमोरियल का नाम

केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल (NMML) का नाम बदल दिया है। अब NMML का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर नाम परिवर्तन को औपचारिक रूप दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल से पहुंच चुका है 5 टन सस्ता टमाटर, अब 30-40 रुपए किलो मिलेगा!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 17 अगस्त 2023। टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं, लेकिन अब आम आदमी के लिए अब राहत की खबर है। नेपाल से आयातित करीब पांच टन टमाटर अभी रास्ते में है और उत्तर प्रदेश में इसकी बिक्री गुरुवार से 50 रुपए प्रति किलो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं