नेपाल से पहुंच चुका है 5 टन सस्ता टमाटर, अब 30-40 रुपए किलो मिलेगा!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 17 अगस्त 2023। टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं, लेकिन अब आम आदमी के लिए अब राहत की खबर है। नेपाल से आयातित करीब पांच टन टमाटर अभी रास्ते में है और उत्तर प्रदेश में इसकी बिक्री गुरुवार से 50 रुपए प्रति किलो के रियायती भाव पर की जाएगी। राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) ने नेपाल से 10 टन टमाटर के आयात का अनुबंध किया है।

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा कि हमने नेपाल से 10 टन टमाटर आयात का अनुबंध किया है। तीन से चार टन मंगलवार को उत्तर प्रदेश में वितरित किया गया। लगभग पांच टन… रास्ते में है और इसकी बिक्री गुरुवार से प्रदेश में की जाएगी। उन्होंने कहा कि टमाटर जल्दी खराब हो जाता है। इस वजह से देश के अन्य हिस्सों में इसकी बिक्री नहीं की जा सकती है। जोसेफ ने बताया कि टमाटर को विशेष आउटलेट और मोबाइल वैन के माध्यम से बेचा जाएगा।

गुरुवार को भी सरकारी दर पर 50 रुपए किलो टमाटर बेचा जाएगा। टमाटर के भाव को कंट्रोल करने के लिए एनसीसीएफ ने नेपाल से भी टमाटर मंगा लिया है, जो पहड़िया मंडी में आ गया है। बेंगलुरु, अंबिकापुर के बाद अब नेपाल से भी टमाटर आते ही भाव और नीचे आने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो जल्दी ही टमाटर का भाव 30 से 40 रुपया प्रति किलो होने वाला है। अब भी कुछ लोग सस्ता टमाटर लेने के लिए लंबी लाइन लगाकर 50 रुपये प्रति किलो के भाव से खरीद रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

चीन ने भारत के साथ सीमा वार्ता के 2 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, एलएसी तनाव पर दिया बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 17 अगस्त 2023। भारत के साथ सीमा वार्ता के 2 दिन बाद आखिर चीन ने चुप्पी तोड़ते हुए LAC तनाव पर बड़ा बयान है। चीन ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ सीमा वार्ता का नवीनतम दौर ‘‘स्पष्ट और व्यावहारिक माहौल” में आयोजित हुआ तथा दोनों पक्षों के बीच […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं