जबलपुर के निजी अस्पताल का लाइसेंस किया रद्द, सीएमएचओ को किया निलंबित,आदेश जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

अस्पताल का लाईसेंस रद्द करने के साथ ही जबलपुर सीएमएचओ रत्नेश कुररिया को भी निलंबित कर दिया गया है। 52 निजी अस्पतालों में नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है।

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जबलपुर 3 अगस्त 2022 । मध्य प्रदेश के जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। अस्तपाल में हुए इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया।

अस्पताल का लाईसेंस रद्द करने के साथ ही जबलपुर सीएमएचओ रत्नेश कुररिया को भी निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद संयुक्त संचालक डाॅक्टर संजय मिश्रा को सीएमएचओ का प्रभार सौंपा गया है। जानकारी मिली है कि रत्नेश कुररिया पर पहले भी पैसे लेकर अस्पतालों को मान्यता देने जैसे कई गंभीर आरोप लग चुकें हैं। 

इसी आदेश के साथ जबलपुर के 52 निजी अस्पतालों में नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। इसके संबंध में भी आदेश जारी किया गया है। और चेतावनी दी गई है कि अगर इस आदेश की अवहेलना हुई तो अस्पतलों का रेजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा।  

आपको बता दें कि 1अगस्त को जबलपुर के एक निजी अस्पताल न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड में 8 लोगों ने अपनी जान गवा दी थी। और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद अस्पताल के डायरेक्टर्स और मैनेजर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इसके अस्पताल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

नक्सल प्रभावित अंतागढ़ तक होगा ट्रेन का विस्तार, 13 से शुरुआत, आजादी के अमृत महोत्सव में मिलेगी सौगात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 3 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ में दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाइन का काम सुरक्षा बलों की मौजूदगी में किया जा रहा है। अंतागढ़ तक बन चुके रेल लाइन पर अब ट्रेन चलानी की तैयारी है। कांकेर जिले के केंवटी तक चल रही ट्रेन को विस्तार करते […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं