एक्‍शन में योगी सरकार: औरैया के निलंबित डीएम के करीबियों पर विजिलेंस की छापामारी, रडार पर खनन फर्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 05 अप्रैल 2022। योगी 2.0 सरकार फुल एक्‍शन मोड में है। भ्रष्‍टाचार के आरोप में कल निलंबित किए गए औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा के करीबियों के ठिकानों पर आज ताबड़तोड़ छापे पड़ रहे हैं। डीएम के करीबियों में शामिल रहे मखलू पांडेय और हरि तिवारी की खनन फार्म पांडेय ब्रदर्स के ठिकानों पर विजिलेंस ने मंगलवार की सुबह-सुबह छापेमारी की। बता दें कि बालू खनन से जुड़ी यह फर्म लगातार विजिलेंस के रडार पर थी। पांडेय ब्रदर्स के मुरादगंज और अयाना स्थित घरों के अलावा बीजलपुर घाट पर भी छापा मारा गया है।  बताया जा रहा है छापेमारी के दौरान दोनों से पूछताछ भी हुई है। मंगलवार की सुबह-सुबह पहुंची विजिलेंस टीम ने पांडेय ब्रदर्स की फर्म के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। फिलहाल किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। 

सीएम ने दिया है जांच का आदेश 
औरैया के डीएम को भ्रष्‍टाचार के आरोप में कल सस्‍पेंड कर दिया गया था। इस मामले में कमिश्‍नर राजशेखर ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्‍यमंत्री ने डीएम को सस्‍पेंड का दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने विजिलेंस को मामले की जांच का आदेश दिया। बताया जा रहा है डीएम के जिन करीबियों पर विजिलेंस का छापा पड़ा है उन्‍हें औरैया रत्‍न सम्‍मान भी दिया गया था। विजिलेंस की छापामारी से डीएम के करीब रहे अन्‍य लोगों में भी खलबली मची हुई है। उन्‍हें विजिलेंस के छापों का डर सता रहा है। विजिलेंस की मदद के लिए मौके पर स्‍थानीय पुलिस भी मौजूद है। उम्‍मीद की जा रही है कि छापामारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद विजिलेंस टीम इसकी पूरी जानकारी साझा करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

'श्रीलंका से ज्यादा खराब हो सकते हैं भारत के हाल' ममता बनर्जी के सुर में सुर मिला रहे संजय राउत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 अप्रैल 2022। श्रीलंका के आर्थिक संकट को लेकर भारत में भी सियासी बयानबाजी जारी है। अब शिवसेना नेता संजय राउत ने चेताया है कि भारत के हाल भी पड़ोसी से ज्यादा बुरे हो सकते हैं हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल