‘अजित इतने बड़े नहीं कि शरद पवार को ऑफर दें’, केंद्र में जगह देने की पेशकश को लेकर राउत का निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 अगस्त 2023। महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार उथल-पुथल जारी है। कहा जा रहा है कि अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की पेशकश की है। इन्हीं खबरों पर अब उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अजित इतने बड़े नेता नहीं है कि शरद पवार को ऑफर दे सकें।

भतीजे ने चाचा को नहीं बनाया 
संजय राउत ने कहा कि अजित पवार को शरद पवार साहब ने बनाया है। न कि भतीजे ने अपने चाचा को बनाया। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से भी ज्यादा समय पवार साहब ने संसदीय राजनीति में बिताए हैं। साथ ही चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है।  राउत ने आगे कहा कि अजित पवार का इतना बड़ा कद नहीं है कि वह शरद पवार को कोई ऑफर दे सकें। 

नाम बदलने पर तंज
वहीं दूसरी ओर राउत ने सोमवार यानी 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसायटी करने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप इमारत का नाम बदल सकते हैं, लेकिन आप इतिहास में वर्णित पंडित नेहरू का नाम नहीं बदल सकते। 

राउत ने कहा कि उनके पास और क्या बचा है? आप इमारत का नाम बदल सकते हैं, लेकिन इतिहास में वर्णित पंडित नेहरू का नाम नहीं बदल सकते। आप महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सावरकर द्वारा बनाए गए इतिहास को नहीं बदल सकते। आप उनके जैसा इतिहास नहीं बना सकते इसलिए आप नाम बदल रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार शाम को बैठक होगी जिसमें आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सीईसी के सदस्य इस बैठक में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे, जमीनी रिपोर्ट साझा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं