भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार शाम को बैठक होगी जिसमें आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सीईसी के सदस्य इस बैठक में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे, जमीनी रिपोर्ट साझा करेंगे और उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। सीईसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी शामिल हैं। सीईसी की बैठक आयोजित करने का पार्टी का निर्णय आम तौर पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होता है। ऐसे में अभी इस बैठक का आयोजन इस बात को रेखांकित करता है कि पांच राज्यों के चुनाव भाजपा के लिए कितना महत्व रखते हैं।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य विधानसभा चुनावों का यह अंतिम दौर होगा। सूत्रों ने कहा कि यह बैठक बुलाया जाना इस बात का भी संकेत है कि राज्यों के चुनाव प्रचार अभियान में केंद्रीय नेतृत्व की अधिक भागीदारी हो सकती है। पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने की उम्मीद है। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है और राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है। 

Leave a Reply

Next Post

भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए आपके पास 10 साल थे, क्या हुआ : कपिल सिब्बल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अगस्त 2023। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण में भ्रष्टाचार के जिक्र पर बुधवार को तंज करते हुए पूछा कि ‘‘अच्छे दिन” कहां हैं और उनके पास भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए दस वर्ष […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान