गाबा टेस्ट को लेकर टिम पेन ने टीम इंडिया पर साधा निशाना, बोले- विरोधी टीम का ध्यान भटकाने में माहिर हैं भारतीय

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 मई 2021। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भारतीय क्रिकेट टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस चीज में माहिर है कि कैसे विरोधी टीम का ध्यान ऐसी बातों से भटकाना है, जो मायने ही नहीं रखती हैं। पेन का यह कमेंट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए गाबा टेस्ट को लेकर आया है, जिसमें भारत ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी और टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी। 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर इस तरह से भारत ने कब्जा जमाया था। इस टेस्ट मैच से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि टीम इंडिया ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर मैच खेलने से मना कर रही है, क्योंकि वहां कोविड-19 के चलते बायो बबल को लेकर काफी सख्त प्रोटोकॉल थे।

पेन ने कहा, ‘भारत के खिलाफ खेलने की चुनौतियों में से एक यह भी है कि वह इस काम में माहिर हैं कि कैसे विरोधी टीम का बिना मतलब की बात से ध्यान भटकाना है। सीरीज में कुछ ऐसे मौके हुए जब हम इसमें उलझ गए। सबसे बड़ा उदाहरण इसमें था, जब ऐसी खबरें आई कि वे गाबा नहीं जाना चाहते हैं। हमें यह पता ही नहीं था कि अगला मैच खेलने हम कहां जा रहे हैं। वह इस तरह के साइडशो से विरोधी टीम का ध्यान मैच से हटा देते हैं।

यह लगातार दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी। 2018-19 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी भारत ने 2-1 से अपने नाम की थी। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। उस समय भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ही थे। 2020-21 में विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट गए थे। ऐसे में अजिंक्य रहाणे ने बाकी तीन टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। टीम के तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स चोटिल थे और टीम इंडिया ने युवा क्रिकेटरों के दम पर यह सीरीज अपने नाम की थी।

Leave a Reply

Next Post

राज्यों के वैक्सीन बढ़ाने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- इन आरोपों से केंद्र की छवि खराब हो रही

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 मई 2021। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन मुहिम चलाई गई है, लेकिन टीके की कमी के कारण कई राज्यों में यह मुहिम कमजोर पड़ती जा रही है। महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और ओडिशा में टीके […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल