पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कोरोना पीड़ित परिवारों से मिले, प्रधानमंत्री मोदी से की बड़ी अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरू 01 अक्टूबर 2022। कर्नाटक में बारिश के कारण बाधित हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक बार फिर से चामराजनगर के टोंडवाडी गेट से शुरू हो गई है। राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ लोगों से मिलने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान राहुल लोगों का हाल समाचार लेते नजर आए। आज पदयात्रा का 24वां दिन है। बता दें कि सुबह 6.30 बजे शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में आज देरी हो गई।  कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यात्रा शनिवार को चामराजनगर जिले के थोंडावाड़ी से सुबह 6.30 बजे शुरू होनी थी लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण प्रभावित हो गई। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कोरोना से जान गंवाने वाले परिवार से भी मुलाकात की।

कोरोना पीड़ित परिवार से मिले राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोरोना पीड़ितों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे का आह्वान किया और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि आप उन्हें उनके अधिकार से क्यों वंचित कर रहे हैं? गांधी ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के गुंडलुपेट में ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की। उस बातचीत से एक वीडियो साझा करते हुए राहुल ने शनिवार को ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री, प्रतीक्षा को सुनें, जिसने भाजपा सरकार के कोरोना कुप्रबंधन के कारण अपने पिता को खो दिया”। 

जयराम रमेश ने किया ट्वीट
वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा का 24वां दिन जो बेगुर से सुबह 6:30 बजे शुरू होना था, बारिश के कारण देरी हो गई है। 15 दिनों के अंतराल के बाद बारिश हुई और इससे किसानों को फायदा होगा। यह है प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यात्रा किस लिए है! राहुल गांधी अपने मार्च के दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 21 दिन बिताएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुलायम सिंह यादव की तबीयत गंभीर, किडनी देने पहुंचा बीएचयू का छात्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 03 अक्टूबर 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक