साय सरकार ने ढाई साल में रोजगार छीना

Indiareporter Live
शेयर करे

कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर 0.60 प्रतिशत था जो ढाई साल में 4.5 प्रतिशत है

responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस खबर को सुने”]

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 अप्रैल 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ढाई साल में एक भी युवा को रोजगार नहीं दे पायी है, बल्कि युवाओं से रोजगार छीनने का ही काम किया है। कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर मात्र 0.60 प्रतिशत था। भाजपा सरकार बनने के बाद बेरोजगारों की संख्या में भारी वृद्धि हुआ है। आज बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत है। ढाई साल में बीएड शिक्षक, अतिथि शिक्षक, विद्या मितान, क्रेडा के संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, वन विभाग के संविदा कर्मचारियों, गोठान महिला स्व सहायता समूह, रीपा के तहत रोजगार प्राप्त कर रहे लोगों को काम से बेदखल किया गया, ई-श्रेणी के लाइसेंस में काम कर रहे युवाओं से भी काम छिन गया है, पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है कोई नई भर्ती पूरी नहीं हुई है पूर्व से चल रही भर्ती में भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही है हर विभाग में काम करने वाले युवाओं से उनका हक अधिकार को छीना गया है। ऐसे में साय सरकार का रोजगार देने का दावा सरासर जुमला और मनगढ़ंत आंकड़े हैं।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला 
ने कहा कि ढाई साल में कितने युवाओं को सरकारी नौकरी में भर्ती का अवसर दिया गया है कितने मजदूरों को काम दिया गया है रोजगार देने के लिए क्या नई योजना लायी गयी है? भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में यूपी की तरह युवा रोजगार के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं सिर का मुंडन करवा रहे हैं बीएड, डीएड शिक्षक आंदोलन कर रहे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवाओं को एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती देने का वादा किया था, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा था, ढाई साल में एक भी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे पाई है बल्कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान रोजगार देने चलाई जा रही सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। साय सरकार विज्ञापन वाली सरकार है, झूठे आंकड़े जारी करके रोजगार देने में अपनी नाकामी पर पर्दा करने में लगी हुयी हैं। प्रदेश के सड़कों पर जो युवाओं का भीड़ दिख रहा है, आंदोलन दिख रहा है, वह सरकार को आइना दिखा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

रंजीत रंजन एवं कांग्रेस की महिला विधायकों की पत्रकार वार्ता

शेयर करेमोदी सरकार महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती, वह महिलाओं को ठग रही इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 अप्रैल 2026।कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन एवं महिला विधायकों ने पत्रकार वार्ता लेकर महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की दुर्भावना पर कड़ा प्रहार किया। राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल