80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 16 सितंबर 2026। पुराने हिंदी सिनेमा के गानों की मिठास और उनका मासूम रोमांस आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। इसी पुराने दौर के जादू को आधुनिक सिनेमाई अंदाज के साथ पेश कर रहा है अपकमिंग फिल्म ‘द मशरूम्स’ का नया ओरिजिनल हिंदी रेट्रो सॉन्ग ‘कैसी है ये शाम आज की’।

डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े के निर्देशन में बने इस गाने में अनुष्का कौशिक और अभिजीत नलावड़े पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। थिएटर और मराठी सिनेमा के साथ वेबसीरीज में पहचान बना चुके अभिजीत की मौजूदगी गाने को एक फ्रेश स्क्रीन केमिस्ट्री देती है। वहीं तरन्नुम मलिक जैन ने अपनी आवाज से इसे खूबसूरत अंदाज दिया है और संगीतकार परेश शाह ने 80’s बॉलीवुड की फील को सुरों में पिरोया है।

गाने की प्रेरणा पर श्रीजा बरुआ नलावड़े कहती हैं, “मैं हमेशा से पुराने हिंदी सिनेमा की ईमानदारी और सादगी की तरफ आकर्षित रही हूं। ‘कैसी है ये शाम आज की’ के जरिए मैं उसी एहसास को ‘द मशरूम्स’ की दुनिया में लाना चाहती थी।”

विंटेज रोमांस, ग्लैमर और नॉस्टैल्जिया को आधुनिक सिनेमाई फील के साथ जोड़ता यह गीत पुराने दौर की यादों को नए अंदाज में सामने लाता है। फिल्म को श्रीजा बरुआ नलावड़े और अभिजीत नलावड़े ने प्रोड्यूस किया है और इसे लसाकी मीडियावर्क्स प्रस्तुत कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया - भूपेश बघेल

शेयर करे2024 और 2025 के पीएससी घोटाले की जांच कौन करेगा? इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 16 सितंबर 2026। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हसदेव अरण्य क्षेत्र में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी किया है, यह […]

You May Like

मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर....|....'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा....|....नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ....|....जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी....|....तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया - भूपेश बघेल....|....80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’....|....चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी....|....25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे....|....बप्पा की भक्ति में रंगी मधुरिमा तुली, घर पर मनाया गणपति उत्सव