IPL 2026: धोनी के फेयरवेल के बीच चेपॉक में बवाल! ईशान किशन की इस शर्मनाक हरकत से भड़के CSK फैंस

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2026। आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जीत से ज्यादा चर्चा ईशान किशन की कथित हरकत को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ईशान को सीएसके फैंस की ओर इशारा करते हुए देखा गया, जिसे कई लोगों ने ‘गो होम’ इशारे के रूप में लिया। फैंस का मानना है कि यह व्यवहार खेल भावना के खिलाफ था। खासकर इसलिए क्योंकि चेपॉक स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक एमएस धोनी को संभावित आखिरी बार मैदान पर देखने और उन्हें सम्मान देने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ईशान किशन के इस रवैये को अनुचित और असम्मानजनक बताया।

सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेट फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि क्रिकेट जेंटलमैन गेम है और खिलाड़ियों को दर्शकों के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। कुछ फैंस ने यह भी कहा कि धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी के फेयरवेल जैसे भावुक मौके पर इस तरह की हरकत सही संदेश नहीं देती। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ईशान किशन का इशारा वास्तव में किस संदर्भ में था। ना ही खिलाड़ी और ना ही फ्रेंचाइजी की तरफ से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।

ईशान-क्लासेन की साझेदारी बनी मैच का टर्निंग पॉइंट
मैच की बात करें तो 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएच की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई 75 रनों की साझेदारी ने चेन्नई को मुकाबले से बाहर कर दिया। ईशान ने 47 गेंदों पर 70 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने सिर्फ 26 गेंदों में 47 रनों की तेज पारी खेली। हैदराबाद ने लक्ष्य 19 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों पर 44 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रन जोड़े। संजू सैमसन ने भी 27 रनों का योगदान दिया। हालांकि, गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके और टीम को सीजन की सातवीं हार झेलनी पड़ी। 13 मैचों में 12 अंक होने के कारण अब सीएसके की प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: अलग-अलग जिलों से 6 खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 19 मई 2026। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग