हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 21 सितंबर 2026। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराने के बाद भारत ने दूसरे मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से रौंद दिया। भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में इंडोनेशियाई डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और लगातार गोल दागे। भारत की ओर से दीपिका, ऋतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने हैट्रिक लगाई। सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने दो-दो गोल किए। कप्तान सलीमा टेटे और इशिका ने भी एक-एक गोल किया।

पहले हाफ में ही 9-0 की बढ़त
भारत ने शुरुआती दो क्वार्टर में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने चार गोल किए, जबकि दूसरे क्वार्टर में पांच और गोल दागकर पहले हाफ तक 9-0 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में इंडोनेशिया की ओर से इन्नेस आदित्य ने एकमात्र गोल किया। हालांकि, भारत ने इस क्वार्टर में भी पांच गोल दागे। चौथे क्वार्टर में भारत ने तीन और गोल करते हुए मुकाबला 17-1 से अपने नाम कर लिया।

दीपिका के लिए यह टूर्नामेंट अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ आठ गोल किए थे और इंडोनेशिया के खिलाफ तीन गोल और दागे। इस तरह वह दो मैचों में कुल 11 गोल कर चुकी हैं। इस जीत के बाद भारतीय टीम पूल बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी एशियन गेम्स में जीत के साथ शुरुआत की। सुनील कुमार की कप्तानी में भारत ने मेजबान जापान को 49-23 से हराया। पूरे मुकाबले में भारतीय रेडर्स और डिफेंडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के रेडर्स ने शुरुआत से ही जापान के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। आशू मलिक ने एक ही रेड में जापान के तीन खिलाड़ियों को आउट कर सुपर रेड लगाई। उन्होंने लगातार भारत के लिए अंक जुटाए। वहीं, भारतीय डिफेंस ने जापान को पहले हाफ में दो बार ऑलआउट किया। भारत ने पहले हाफ का अंत 31-9 की बड़ी बढ़त के साथ किया।

दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा
दूसरे हाफ में जापान ने वापसी की कोशिश की और तेजी से अंक जुटाए। भारत ने पवन सहरावत, अर्जुन देशवाल और असलम इनामदार की तिकड़ी को मैदान पर उतारा। अर्जुन ने आते ही अंक हासिल किया और इसके बाद भारत एक बार फिर जापान को ऑलआउट करने में सफल रहा। अंतिम चरण में जापान के डिफेंस ने भारतीय रेडर्स की कुछ रेड को रोकने में सफलता हासिल की, लेकिन तब तक भारत बड़ी बढ़त बना चुका था। आशू मलिक और राहुल भारतीय टीम की जीत के प्रमुख खिलाड़ियों में रहे।

अब दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा भारत
जापान को हराने के बाद भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को दक्षिण कोरिया से होगा। टीम की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरुआत को आगे भी जारी रखने की होगी। 

Leave a Reply

You May Like

हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक....|....सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन....|....ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराए दो भारी वाहन....|....भैरमगढ़ के उतला जंगल में नक्सली डंप बरामद, AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस मिले....|....धनबाद के छाताबाद में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, बीसीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन....|....छपार मेले से 'आप' की दूरी पर सियासी घमासान....|....कठुआ के अमन ने सीमा पार बेचे टोल-टनल और पुल के चित्र....|....राधा के रंग में रंगा गणेश जन्मोत्सव....|....भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या