रजनीकांत की फिल्म में हुई नयनतारा की एंट्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 26 अक्टूबर 2026। ‘जेलर 2’ के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धर्मन’ की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अब इस मूवी से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। दरअसल, ‘थलाइवा’ की ‘धर्मन’ में  एक्ट्रेस नयनतारा की भी एंट्री हो गई है।

बता दें कि इस फिल्म के जरिए रजनीकांत और नयनतारा पांच साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म ‘अन्नात्थे’ में साथ काम किया था।

प्रोडक्शन हाउस ने किया नयनतारा का स्वागत
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नयनतारा के फिल्म में शामिल होने की जानकारी दी। एक्ट्रेस का स्वागत करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “अब दमदार अंदाज दोगुना होने वाला है। फिल्म ‘धर्मन’ में नयनतारा का स्वागत है।’

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं नयनतारा और रजनीकांत
नयनतारा और रजनीकांत इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इनमें ‘चंद्रमुखी’ (2005), ‘कुसेलन’ (2008), ‘दरबार’ (2020) और ‘अन्नात्थे’ (2021) शामिल हैं। हालांकि, फिल्म ‘धर्मन’ में नयनतारा का किरदार क्या होगा और इसकी कहानी किस बारे में है, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कब रिलीज होगी ‘धर्मन’
फिल्म ‘धर्मन’ का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं, जबकि इसे एक्टर और फिल्ममेकर कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी और टीम अब तक कई शेड्यूल पूरे कर चुकी है।

मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, खबरों के मुताबिक, फिल्म को पोंगल 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।

ये सितारे बनेंगे ‘धर्मन’ का हिस्सा
इस फिल्म में सिमरन, राशि खन्ना और श्रीलीला भी नजर आएंगी। वहीं, खबर है कि राम पोथिनेनी को फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर संभाल रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी निकेत बोम्मिरेड्डी कर रहे हैं। प्रदीप ई. राघव फिल्म के एडिटर हैं और अनबरीव की जोड़ी एक्शन सीन की जिम्मेदारी संभाल रही है। अश्वथ मारिमुथु इससे पहले ‘ओह माय कडवुले’ (2020) और ‘ड्रैगन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें - डेका

शेयर करेआईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से अपने नए विचारों को स्टार्टअप में बदलने, नवाचार को अपनाने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने […]

You May Like

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें - डेका....|....रजनीकांत की फिल्म में हुई नयनतारा की एंट्री....|....सर्बिया में छात्रों ने पलटी बाजी....|....रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस....|....काल बनकर हाईवे किनारे दुकान में घुसा बेकाबू कैप्सूल वाहन....|....लिस ड्राइवर की 51 प्रॉपर्टी मिली, 68 करोड़ रुपए कीमत....|....यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल....|....जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी....|....लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त....|....बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली