काल बनकर हाईवे किनारे दुकान में घुसा बेकाबू कैप्सूल वाहन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उमरिया, 26 अक्टूबर 2026। जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कटनी से उमरिया की ओर आ रहा एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान के पास मौजूद संतोष कुशवाहा उम्र 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता नत्थू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कैप्सूल वाहन कटनी से उमरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से वाहन अनियंत्रित हो गया और हाईवे के किनारे बनी नत्थू कुशवाहा की दुकान में जा घुसा। वाहन की चपेट में आने से संतोष कुशवाहा को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पिता नत्थू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल नत्थू कुशवाहा को 108 एंबुलेंस की मदद से चंदिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता की जिंदगी बचाने के लिए उपचार जारी है जबकि बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार हाईवे के किनारे कच्चे मकान में रहकर वाहनों की धुलाई आदि के लिए पानी की आपूर्ति का काम करता था। रोजी-रोटी के लिए सड़क किनारे मेहनत करने वाले परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि एक अनियंत्रित वाहन उनकी जिंदगी में ऐसा अंधेरा भर देगा, जिससे उबर पाना आसान नहीं होगा।

हाईवे पर भारी वाहनों की रफ्तार
चंदिया हाईवे पर हुआ यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ते भारी वाहन सड़क किनारे रहने वाले लोगों और छोटे कारोबारियों के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि वाहनों की गति पर नियंत्रण, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर कितनी गंभीरता बरती जा रही है।

हालांकि इस हादसे में वाहन अनियंत्रित होने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अब जरूरत है कि हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच हो और हाईवे किनारे बसे परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसी दूसरे परिवार को ऐसी असहनीय पीड़ा से न गुजरना पड़े। 

Leave a Reply

Next Post

रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस

शेयर करे3 यात्रियों की मौत, 10 घायल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार की सुबह बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के […]

You May Like

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें - डेका....|....रजनीकांत की फिल्म में हुई नयनतारा की एंट्री....|....सर्बिया में छात्रों ने पलटी बाजी....|....रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस....|....काल बनकर हाईवे किनारे दुकान में घुसा बेकाबू कैप्सूल वाहन....|....लिस ड्राइवर की 51 प्रॉपर्टी मिली, 68 करोड़ रुपए कीमत....|....यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल....|....जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी....|....लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त....|....बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली