हादसे का शिकार हुई एयर एम्बुलेंस: बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान टूटा संपर्क

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क, 04 अक्टूबर 2026। अमेरिका के मैसाचुसेट्स के नैनटकेट तट के पास एक एयर एम्बुलेंस का मलबा मिला है। यह एयर एम्बुलेंस शनिवार को बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान अटलांटिक महासागर के ऊपर गायब हो गई थी। इसमें छह लोग सवार थे। यह जानकारी अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने दी। 

कोस्ट गार्ड ने एक बयान में कहा कि इसमें चार कनाडाई और दो बरमूडा के नागरिक सवार थे। खोज जारी रहने के दौरान उनके करीबी रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि उनका एक जहाज रात भर और रविवार को भी पानी में खोज जारी रखा। एयर ट्रैफिक ऑडियो से पता चलता है कि मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान में शायद बिजली से जुड़ी समस्याएं थीं। वह बिना नेविगेशन के (ब्लाइंड) आ रहा था, तभी शनिवार तड़के गायब होने से कुछ देर पहले ही सामने एक तूफान आ गया।

ट्रैफिक कंट्रोल ऑडियो से क्या पता चला? 
LiveATC.net की ओर से पोस्ट किए गए एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑडियो के अनुसार, जब जेट तट के पास पहुंचा तो पायलट ने बिजली से जुड़ी समस्याओं की सूचना दी और इमरजेंसी घोषित कर दी। एक कंट्रोलर को पायलट से यह पूछते हुए सुना जा सकता है, ‘रोजर, आपने कहा कि आप बिना नेविगेशन के आ रहे हैं। क्या आपने यही कहा था?’

प्लाइटरडार24 की डेटा से क्या पता चला? 
इससे मैरी शियावो, जो ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट की पूर्व इंस्पेक्टर जनरल हैं, उनको लगता है कि हो सकता है कि विमान के नेविगेशन इंस्ट्रूमेंट तब काम करना बंद कर गए हों, जब रडार पर उसके रास्ते में एक तूफान आया। फ्लाइट ट्रैकिंग साइट प्लाइटरडार24 के शुरुआती डेटा के अनुसार, विमान अपनी लगभग 24,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे आकर लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर आ गया था।

एविएशन अटॉर्नी शियावो ने क्या बताया? 
एविएशन अटॉर्नी शियावो ने कहा, ‘इस बड़ी गिरावट के साथ कुछ बुरा हुआ। वे उस बड़े तूफान में चले गए। इंस्ट्रूमेंट खराब होने और बिना नेविगेशन के उड़ान भरने के लिए यह एक बहुत ही खतरनाक जगह है। दिशा का पता न चलना बहुत आसान है और यह पता नहीं चल पाता कि आप मुड़ रहे हैं, ऊपर जा रहे हैं, नीचे आ रहे हैं, आदि। स्पेशल ओरिएंटेशन (स्थान का सही अंदाजा) बहुत जल्दी खत्म हो जाता है।’

बरमूडा एयरपोर्ट के ऑपरेटर, स्काईपोर्ट के एक बयान के अनुसार, कनाडाई-रजिस्टर्ड एयर एम्बुलेंस जेट में चार क्रू मेंबर और दो यात्री सवार थे, जब वह मैसाचुसेट्स के लिए रात की उड़ान भरने के लिए बरमूडा के एलएफ वेड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। देश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर स्टीवन मैकिनॉन ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ट्रांसपोर्ट कनाडा खोज और बचाव कार्यों पर अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा था और स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए था। कोस्ट गार्ड ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी दी है कि गल्फस्ट्रीम G100 का संपर्क शनिवार तड़के ही टूट गया था। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा कि वह स्थिति के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है, लेकिन उसने तुरंत यह नहीं बताया कि वह इसकी जांच करेगा या नहीं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली से लखनऊ तक, सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट

शेयर करेभारत में यह टूर 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से शुरू होगा इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 04 अक्टूबर 2026। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का मोस्ट अवेटेड ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ आने वाला है। कुछ महीनों पहले ही गायक ने लंदन के वेम्बली में परफॉर्म करते हुए यह ऐलान किया था […]

You May Like

करीना कपूर: 'तुम हमेशा सबसे बेस्ट की हकदार हो'....|....दिल्ली से लखनऊ तक, सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट....|....हादसे का शिकार हुई एयर एम्बुलेंस: बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान टूटा संपर्क....|....भारत बनेगा एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब?....|....खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़....|....घरों के साथ पार्कों और स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का उफान....|....पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा....|....अखिलेश ने लगाया नारा 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान'....|....केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर हमला....|....मंडीदीप में राज्यसभा सांसद की कार का एक्सीडेंट