दिल्ली से लखनऊ तक, सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 04 अक्टूबर 2026। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का मोस्ट अवेटेड ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ आने वाला है। कुछ महीनों पहले ही गायक ने लंदन के वेम्बली में परफॉर्म करते हुए यह ऐलान किया था कि वह अहमदाबाद में जल्द कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं।

यह खबर सुनने के बाद से ही उनके फैंस काफी उत्साहित थे और अब इस टूर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, दिलजीत देश के सात शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं। यह टूर नवंबर और दिसंबर में होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इसकी टिकट और तारीखों का ऐलान भी हो गया है।

कब से शुरू होगा ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’
‘ऑरा इंडिया टूर’ 1 नवंबर को दिल्ली-NCR से शुरू होगा। इसके बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में कॉन्सर्ट होंगे। चंडीगढ़ भी इस टूर का हिस्सा होगा, हालांकि वहां के शो की तारीख और बाकी जानकारी बाद में बताई जाएगी।

अहमदाबाद में कब होगा कॉन्सर्ट
अहमदाबाद में दिलजीत 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। यह टूर छह हफ्तों में सात शहरों तक पहुंचेगा। कॉन्सर्ट के टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध होंगे। कुछ लोगों के लिए टिकट की लिमिटेड प्री-सेल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

क्या बोले दिलजीत दोसांझ?
दिलजीत दोसांझ की भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अलग-अलग शहरों में अपने फैंस के बीच परफॉर्म करने को लेकर खुशी जताई। दिलजीत ने कहा, ‘अपने देश में परफॉर्म करने की वाइब ही अलग होती है। इस टूर के जरिए एक बार फिर दिल्ली से इंदौर तक अपने देश के शहरों में अपने फैंस से मिलने का मौका मिल रहा है और मैं इस सफर के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। आपका प्यार हमेशा मेरे साथ रहा है, अब बारी है आपके शहर आने की। नवंबर और दिसंबर में मिलते हैं, पूरी वाइब के साथ।’

कब और कहां होंगे कॉन्सर्ट?

  • भारत में यह टूर 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से शुरू होगा।
  • इसके बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में शो होगा।
  • चंडीगढ़ के शो की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

करीना कपूर: 'तुम हमेशा सबसे बेस्ट की हकदार हो'

शेयर करेननद सोहा अली खान के जन्मदिन पर बेबो भाभी ने लुटाया प्यार इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 04 अक्टूबर 2026। चर्चित अभिनत्री सोहा अली खान आज रविवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे 48 वर्ष की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने बधाई देते हुए […]

You May Like

करीना कपूर: 'तुम हमेशा सबसे बेस्ट की हकदार हो'....|....दिल्ली से लखनऊ तक, सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट....|....हादसे का शिकार हुई एयर एम्बुलेंस: बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान टूटा संपर्क....|....भारत बनेगा एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब?....|....खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़....|....घरों के साथ पार्कों और स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का उफान....|....पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा....|....अखिलेश ने लगाया नारा 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान'....|....केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर हमला....|....मंडीदीप में राज्यसभा सांसद की कार का एक्सीडेंट