उ. कोरिया ने जापान के ऊपर मिसाइल दागने की पुष्टि, कहा- यह हमारी जवाबी ‘परमाणु हमलों’ की क्षमता का सबूत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्योंगयांग 19 फरवरी 2023। उत्तर कोरिया ने रविवार को पिछले दिन किए गए ह्वासोंग-15 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण की पुष्टि कर दी है। उत्तर कोरिया के मुताबिक उसने यह परीक्षण अचानक लॉन्चिंग ड्रिल में किया था। इस परीक्षण का मकसद शत्रुतापूर्ण ताकतों के बीच देश की क्षमता का प्रदर्शन करना था। दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आगामी सैन्य अभ्यासों की कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी के बाद उत्तर कोरिया ने शनिवार दोपहर जापान के पश्चिमी तट से दूर समुद्र में एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी।

तानाशाह की बहन ने दी अमेरिका को चेतावनी
रविवार को एक अलग बयान में, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने मिसाइल परीक्षण की पुष्टि करते हुए अमेरिका को संभल जाने की चेतावनी दी। तानाशाह की बहन ने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को उत्तर कोरिया के बारे में गलत जानकारी देने की कोशिश कर रहा है जो कि किसी शत्रुतापूर्ण नीति से कम नहीं है।

दुश्मन के हर कदम पर हमारी नजर, करारा जवाब मिलेगा: किम यो जोंग
तानाशाह की बहन ने कहा कि मैं चेतावनी देती हूं कि हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखेंगे और उसके हर शत्रुतापूर्ण कदम के खिलाफ उसके अनुरूप और बहुत शक्तिशाली और भारी जवाबी कार्रवाई करेंगे। 

दक्षिण कोरिया ने शनिवार को ही लगाए थे आरोप
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने शनिवार को बताया था कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया का यह कदम अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाले अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त अभ्यास से पहले आया है। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के तटरक्षक बल ने भी यह कहा कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।

उत्तर कोरिया ने पहले ही दे दी थी चेतावनी
इस पूर्वी सागर को जापान सागर के नाम से जाना जाता है। इस प्रक्षेपण से एक दिन पहले उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ ‘अभूतपूर्व’ कार्रवाई करने की धमकी दी थी। समाचार एजेंसी योनहाप ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से कहा है कि उत्तर कोरिया ने दिसंबर में पूर्वी सागर में मध्यम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था। 

Leave a Reply

Next Post

जासूसी गुब्बारे की घटना के बाद पहली बार मिले अमेरिका-चीन के विदेश मंत्री, ब्लिंकन ने दी ये चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 फरवरी 2023। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी के साथ मुलाकात की। इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सेना द्वारा एक संदिग्ध चीनी निगरानी गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद से वरिष्ठ अमेरिकी और […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं