अल्लू अर्जुन ने फैंस से की गुजारिश, कहा- अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल ना करें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 दिसंबर 2024। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों से गुजारिश की है कि वह अपनी भावनाओं को जताने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी प्रकार से अपमानजनक भाषा या व्यवहार का उपयोग ना करें। रविवार को अभिनेता की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस से यह अनुरोध किया है। अभिनेता ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा, “मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वह हमेशा की तरह जिम्मेदारी से अपनी भावनाएं व्यक्त करें तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी प्रकार की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें।” अभिनेता ने आगे लिखा, “फर्जी आईडी और फर्जी प्रोफाइल के साथ मेरे प्रशंसकों के रूप में गलत तरीके से पेश आने वाले अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वह ऐसे पोस्ट से न जुड़ें।

तेलंगाना मुख्यमंत्री ने लगाए आरोप
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ और महिला की मौत के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना विधानसभा में अल्लू अर्जुन पर कई गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को उस थिएटर में पहुंचे जहां ‘पुष्पा 2’ दिखाई गई। हालांकि, इन आरोपों का जवाब देने के लिए अल्लू अर्जुन ने शनिवार शाम जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने तेलंगाना विधानसभा में रेवंत और अकबरुद्दीन द्वारा दिए गए हालिया बयानों पर सफाई पेश की। अपने कानूनी सलाहकार के साथ नोटपैड से पढ़ते हुए अर्जुन भावुक हो गए और उन्होंने विधानसभा में अपने खिलाफ लगाए गए सभी नए आरोपों को नकार दिया।

‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2’ का जलवा 17 दिनों बाद भी बरकरार है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो चुकी यह फिल्म अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और अब सात साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस चंद कदम दूर है। उम्मीद है कि आज रविवार को यह प्रभास अभिनीत ‘बाहुबली 2’ की गद्दी भी हथिया लेगी। 

Leave a Reply

Next Post

तेजी से सैन्य ताकत बढ़ा रहे चीन की नजर समुद्र की बादशाहत पर, भारतीय नौसेना जवाब देने को तैयार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चीन 22 दिसंबर 2024। चीन अपनी सैन्य ताकत को तेजी से बढ़ा रहा है और समुद्र में बादशाहत का सपना पाले बैठा है। पेंटागन की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की नौसेना (PLA नेवी) 2030 तक 435 जंगी जहाजों के बेड़े के साथ दुनिया […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक