23 साल के कैस्पर रूड को हराकर 35 साल के जोकोविच छठी बार बने चैंपियन, फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 नवंबर 2022। सर्बिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने छठी बार एटीपी फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया है। उनहोंने इटली के ट्युरिन में खेले गए फाइनल मुकाबले में नॉर्वे के कैस्पर रूड को 7-5, 6-3 से हराकर टाइटल जीता। उन्होंने छह एटीपी फाइनल्स टाइटल जीतने के साथ ही स्विट्जरलैंड के पूर्व महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की। जोकोविच ने सात साल बाद यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने 2008, 2012, 2013, 2014 और 2015 में भी यह खिताब जीता था।

यह टाइटल जीतने के साथ ही जोकोविच इस सीजन में अजेय रहे। साथ ही उन्हें टेनिस का सबसे बड़ा पे-चेक भी मिला। उन्हें 38.78 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले। अब अगले सीजन की शुरुआत जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ करेंगे। पिछले साल उन्हें वीजा कारणों से यह टूर्नामेंट नहीं खेलने दिया गया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल उन्हें इजाजत दी जा सकती है।

एटीपी फाइनल्स के फाइनल में जोकोविच ने रूड को 7-5, 6-3 से हराया। पहले सेट में रूड ने जोकोविच को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, दूसरे सेट में 21 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने रूड को आसानी से शिकस्त दी। 35 साल के जोकोविच यह खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने टाइटल जीतने के बाद कहा कि उनके लिए यह सफर आसान नहीं था। जोकोविच ने सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराया था। यह मैच तीन सेट तक गया था।

एक साल तक काफी ऊंच-नीच के बाद जोकोविच ने साल का अंत सकारात्मक तरीके से किया है। उन्होंने कहा कि अब वह कुछ हफ्तों का ब्रेक लेंगे। जोकोविच ने कहा कि यह साल थोड़ा कठिन रहा क्योंकि उन्हें कहीं भी जाने के लिए इजाजत लेनी पड़ती थी। हालांकि, अब वह खुश हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में जोकोविच स्पेन के राफेल नडाल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। नडाल के नाम 22 ग्रैंडस्लैम हैं। अगर ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच खेलते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत, कई घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुजफ्फरपुर 23 नवंबर 2022। वैशाली जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर अचानक एक पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट हो गया। जिससे टैंकर चालक, खलासी और वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा वैशाली जिले के […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए