अशोक गहलोत का बीजेपी पर तीखा वार कहा- सभी नेताओं की भाषा एक जैसी, मुद्दों की बात ही नहीं करते

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 20 नवंबर 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं की भाषा एक जैसी है और वे मुद्दे की बात ही नहीं करते। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम कम करना चाहती है तो उसे उत्पाद शुल्क घटाना चाहिए। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा के जितने भी नेता आ रहे हैं.. चाहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हों, गृह मंत्री अमित शाह हों या कोई केंद्रीय मंत्री या अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री हों, …. सबके भाषण एक जैसे ही हैं।

पांच साल में हमने दलितों, पिछड़ों, युवाओं और किसानों के लिए जो काम किया, उस पर कोई बहस नहीं हो रही।” गहलोत ने कहा, ‘‘उस पर वह नहीं बोलेंगे। वे खाली गैर मुद्दों’ को ‘मुद्दा’ बना रहे हैं… वे एक ही भाषा बोल रहे हैं। भड़काने वाली भाषा, जो लोकतंत्र के हित में नहीं है।” प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित रोड शो के बारे में गहलोत ने कहा, ‘‘यह सब दिखावा है उनका। कई राज्यों में रोड शो कर चुके हैं… हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में मार खा गए। बजरंग बली, बजरंग बली बोले थे …बजरंगबली ने ही उन्हें अस्वीकार कर दिया कि आप मेरे नाम का दुरुपयोग क्यों कर रहे हो।

वहां कामयाब नहीं हो पाए…।” गहलोत ने कहा ‘‘ भगवान भी समझते हैं कि हद हो गई है, मैं सबके लिए हूं, सबके घर घर में हूं और ये लोग, ये पार्टी मेरा ही दुरुपयोग कर रही है। कब तक बर्दाश्त करेंगे वे?’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सीमावर्ती गंगानगर जैसे जिलों में पेट्रोल के दाम पड़ोसी पंजाब व हरियाणा से अधिक होने का अहसास राज्य सरकार को है लेकिन बीते 25 साल में राज्य की कोई भी सरकार इसे कम नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम कम करना चाहती है तो उसे उत्पाद शुल्क घटाना चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

"कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं",पीएम मोदी ने राजस्थान की सरकार को दिया जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 नवंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उसके लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं है और वह दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर आंखों पर पट्टी बांध लेती […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं