जी 20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में बनी सहमति के क्रियान्वयन के लिए व्यावहारिक कदम उठाएंगे: ली क्विंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 नवंबर 2023। चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने दुनिया के आर्थिक रूप से उबरने की राह को अभी मुश्किल बताते हुए जी-20 समूह के सदस्य देशों से अपील की कि वे विकास एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए इस साल नयी दिल्ली में हुए जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में बनी सर्वसम्मति को लागू करने की दिशा में और व्यावहारिक कदम उठाएं। ली ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई डिजिटल बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से प्रतिनिधित्व किया। ली ने सदस्य देशों से विकास में सहयोग को उच्च प्राथमिकता देने और विकास के मुद्दों के राजनीतिकरण का विरोध करने का आग्रह किया। कई नेताओं ने बुधवार को हुई डिजिटल शिखर वार्ता में इजराइल-हमास संघर्ष का जिक्र करते हुए समय पर मानवीय सहायता पहुंचाए जाने, हिंसा को और न बढ़ने देने और फलस्तीन मामले का दीर्घकालिक समाधान खोजने का आह्वान किया, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि बैठक में ली ने जी20 के सदस्य देशों के बीच विकास को लेकर सहयोग बढ़ाए जाने पर ध्यान केंद्रित किया।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बुधवार रात ली के भाषण के कुछ अंश जारी किए, जिनमें हमास-इजराइल संघर्ष का उल्लेख नहीं है जबकि शी ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा फलस्तीन-इजराइल मामले पर आयोजित ब्रिक्स की असाधारण डिजिटल शिखर वार्ता में इजराइल-हमास संघर्ष में विराम, बंधक बनाए गए सभी आम नागरिकों को छोड़े जाने और संकटग्रस्त क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए द्विराष्ट्र समाधान का आह्वान किया था। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

ली ने बुधवार को जी20 की बैठक में कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार की राह अब भी कठिन है और चीन सहयोग की मूल आकांक्षा को बनाए रखने, समय की मांग के अनुसार काम करने और मानवता के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर कार्य करने के वास्ते तैयार है। ली ने जी20 सदस्य देशों से विकास के लिए सहयोग को उच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया और विकास के मुद्दों के राजनीतिकरण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में हुए 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में बनी सहमति को लागू करने के लिए अधिक व्यावहारिक कदम उठाए जाने चाहिए।

ली ने इस साल सितंबर में आयोजित जी20 के नयी दिल्ली शिखर सम्मेलन में भी शी की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने जी20 बैठक में कहा, ‘‘अधिक निकटता से समन्वय और सहयोग करना, बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करना, वृहद आर्थिक मामलों संबंधी नीतिगत सहयोग को मजबूत करते रहना और विश्व व्यापार संगठन एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के सुधार में विकासशील देशों की चिंताओं पर अधिक ध्यान देना आवश्यक है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण' का 17वां चरण कल से होगा शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 23 नवंबर 2023।  नेपाल और भारत की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 17वां संस्करण  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 24 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक होने जा रहा है। इसमें भाग के लिए नेपाली सेना का एक दस्ता बुधवार को काठमांडू से भारत रवाना […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल