प्लेआफ से पहले KL Rahul के सामने बड़ी परेशानी, फाइनल तक पहुंचना होगा मुश्किल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 मई 2022। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में लीग स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब प्लेआफ में चार टीमें खेलने उतरेंगी जिसमें से एलिमिनेटर में खेलने वाली लखनऊ और बैंगलोर के लिए मुकाबला करो या मरो का होगा। राजस्थान और गुजरात की टीमों के पास क्वालीफायर में हार के बाद भी फाइनल में जाने का एक मौका होगा। लखनऊ की टीम के सामने एक बड़ी मुश्किल है जो उसके फाइनल की राह में रोड़ा बन सकती है।

इस सीजन में पहली बार खेलने उतरी लखनऊ और गुजरात की टीमों ने लीग मुकाबलों में दमदार खेल दिखाते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। पहले और दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात और राजस्थान का मुकाबला क्वालीफायर 1 में होगा। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली लखनऊ और बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर खेला जाना है। अब मुश्किल यह है कि केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने इस सीजन में प्लेआफ में पहुंची तीनों टीमों के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं जीता, मतलब फाइनल में जाना है तो ऐसा कुछ करना होगा जो नहीं किया।

लखनऊ ने तीनों टीमों में से नहीं हराया किसी को

लीग स्टेज में इस सीजन में लखनऊ की टीम ने बैंगलोर के खिलाफ एक जबकि गुजरात और राजस्थान से दो-दो मुकाबले खेले। आरसीबी के खिलाफ टीम को 18 रन से हार मिली। गुजरात के खिलाफ पहला मुकाबला लखनऊ ने 5 विकेट से गंवाया था जबकि दूसरे मैच में 62 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अब बात राजस्थान की करें तो पहले मुकाबले में लखनऊ तो 3 रन जबकि दूसरे में 24 रन के अंतर से हार मिली थी।  

Leave a Reply

Next Post

करण जौहर पर भड़के पाकिस्तानी सिंगर ने लगाया गाना चुराने का आरोप, बोले- लीगल एक्शन लूंगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 मई 2022। करण जौहर की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का धमाकेदार ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ। फिल्म की स्टारकास्ट और स्टोरी लाइन की हर कोई तारीफ कर रहा है, इसका एक गाना ‘नाच पंजाबन’ काफी पॉपुलर हो रहा है। ये पार्टी सॉन्ग अभी […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'