PM मोदी ने भारत की भावनाओं के सम्मान के लिए इमरान खान को कहा ‘शुक्रिया’

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्‍य में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर देश को समर्पित किया. यह कॉरिडोर पाकिस्‍तान में पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले में स्थित करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत में पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ेगा. करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को सिख श्रद्धालु गुरु नानक देव की कर्मस्‍थली के रूप में देखते हैं, जहां उन्‍होंने अपने जीवन के अंतिम तकरीबन 17-18 साल बिताए थे.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा बाबा नानक में कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को कम वक्त में तैयार करने के लिए मैं इमरान खान को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान के श्रमिक साथियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इतनी तेजी से अपनी तरफ के कॉरिडोर को पूरा करने में मदद की

उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं आज देश को करतारपुर साहिब कॉरिडोर समर्पित कर रहा हूं. जैसी अनुभूति आप सभी को कार सेवा के समय होती है, वही, मुझे इस वक्त हो रही है. मैं आप सभी को, पूरे देश को, दुनिया भर में बसे सिख भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा दरबार साहिब में खुला दर्शन कर सकेंगे.  इससे पहले उन्‍हें करतारपुर साहिब पहुंचने के लिए वीजा लेकर तकरीबन 125 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी और जो लोग वहां नहीं जा  पाते थे वे दूरबीन के जरिये गुरुद्वारा दरबार साहिब का दर्शन करते थे, जो पाकिस्‍तान के साथ लगने वाली अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर लगाया गया है. इसे भारत पाकिस्‍तान संबंधों को पटरी पर लाने की दिशा महत्‍वपूर्ण कदम बताया जा रहा है.

आपको बता दें कि पहले जत्‍थे में 575 श्रद्धालु दरबार साहिब  जाएंगे, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं. ये शनिवार सुबह रवाना होंगे और शाम तक लौट आएंगे. साथ ही करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी पाकिस्‍तान जाएंगे, जिसके लिए उन्‍हें अनुमति मिल गई है.  उन्‍हें तीसरी बार विदेश मंत्रालय को खत लिखे जाने के बाद यह अनुमति मिली.

वहीं करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि 9 और 12 नवंबर को करतारपुर साहिब की यात्रा करने वाले भारतीय श्रद्धालुओं से 20 डालर की सर्विस फीस नहीं वसूली जाएगी.

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर के पक्ष में आया फैसला, 1992 के आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कारसेवक ने कही यह बात

शेयर करेरामजन्मभूमि आंदोलन के समय कारसेवा में शामिल हुए अशोक पुरोहित की खुशी का पारावार नहीं है कि वह अब अपने जीतेजी राममंदिर देख सकेंगे. वर्ष 1992 में अयोध्या में कारसेवा में शामिल होने वाले 66 वर्षीय पुरोहित ने अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां