सर्दियों में दवा का काम करता है लहसुन, बस इस तरह कर लें सेवन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 10 नवंबर 2025। सर्दियों में खांसी-जुकाम, जोड़ों का दर्द और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई लोग इन परेशानियों से बचने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर्स के अनुसार, सर्दियों में लहसुन प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और तमाम स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता है। लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स, विशेषकर एलिसिन, कई बीमारियों से राहत दिलाते हैं। 

इम्यूनिटी बढ़ाए

सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चा लहसुन चबाएं या इसे दूध में उबालकर पिएं। इससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और खांसी-जुकाम या सर्दी जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

दिल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे

लहसुन रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, कोलेस्ट्रॉल घटाता है और धमनियों में फैट जमा होने से रोकता है। रोजाना 2 कली लहसुन खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए

लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पेट और आंतों को स्वस्थ रखते हैं। रात को गुनगुने पानी के साथ एक कली खाने से कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएं कम होती हैं।

वजन घटाने में मदद करे

लहसुन शरीर की मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में सहायक होता है। इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी और नींबू के साथ लेने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा की झुर्रियों, मुंहासों और बाल झड़ने की समस्या को कम करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और त्वचा में निखार लाता है।

लहसुन खाने से पहलें ध्यान दें बातें

लहसुन अत्यधिक मात्रा में नुकसान भी पहुंचा सकता है। यह ब्लड प्रेशर को ज्यादा कम कर सकता है या गैस्ट्रिक समस्याएं बढ़ा सकता है। इसलिए रोजाना 2-3 कली से अधिक न लें। यदि एलर्जी या पेट में जलन महसूस हो तो सेवन बंद कर दें। बता दें की लहसुन में विटामिन B6, विटामिन C, मैंगनीज, सेलेनियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

बीआरएस विधायकों को अयोग्य ठहराने का मामला, स्पीकर के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 नवंबर 2025। तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 नवंबर को सुनवाई करेगा। याचिका में स्पीकर के खिलाफ कोर्ट की अवमानना कार्यवाही करने की मांग की गई है क्योंकि स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं