जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया को सख्त कदम उठाने की जरूरत है: जयराम रमेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जून 2025। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताते हुए रविवार को कहा कि दुनिया को इस मुद्दे पर अब सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, ना कि 2050 और उसके आगे के लिए नारे लगाने की। पूर्व पर्यावरण मंत्री ने कहा कि भारत के दो वैज्ञानिकों सहित विश्व भर के प्रतिष्ठित संस्थानों के 60 वैज्ञानिकों ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन के संबंध में अपना तीसरा वार्षिक ‘अपडेट’ प्रकाशित किया है। रमेश ने कहा कि यह एक व्यापक विश्लेषण है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस विश्लेषण से पता चला है कि पिछले दशक में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में वृद्धि की दर 2000 के दशक की तुलना में धीमी हो गई है। लेकिन वैश्विक स्तर पर औसत समुद्र स्तर में वृद्धि जारी है।” कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पृथ्वी का ऊर्जा असंतुलन काफी बढ़ गया है। यह एक ओर जलवायु को गर्म करने तथा दूसरी ओर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्य करने वाले विकिरण बलों के बीच अंतर को दर्शाता है।

रमेश ने कहा कि सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि यदि सभी ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन वर्तमान स्तर पर जारी रहा तो मानव-जनित वैश्विक तापमान लगभग पांच वर्षों में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की वर्तमान नीतियां इसे और आगे ले जा सकती हैं तथा कहा कि 2024 पहले से ही अब तक का सबसे गर्म वर्ष है। रमेश ने कहा, ‘‘दुनिया को अब कठोर कार्रवाई की जरूरत है न कि 2050 और उसके आगे के लिए बड़े-बड़े नारे लगाने की है।” उन्होंने उक्त विश्लेषण का लिंक भी साझा किया है। 

Leave a Reply

Next Post

केडीएम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘ज़ी भारत की उड़ान’ अवॉर्ड से सम्मानित किया

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 जून 2025। भारत में लाइफ़स्टाइल और मोबाइल एक्सेसरीज़ के प्रमुख ब्रांड, केडीएम को ‘भारत का चार्जर महाकुंभ पहल’ के लिए ‘ज़ी भारत की उड़ान अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। ज़ी भारत के कार्यक्रम ‘भारत की उड़ान’ में माननीय सड़क परिवहन एवं […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां