विदेश दौरा: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोप जाएंगे पीएम मोदी, इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से होगी संकट खत्म करने पर चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 में होने वाले पहले विदेशी दौरे का शेड्यूल आ गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी दो मई से चार मई तक यूरोप के दौरे पर रहेंगे। वे जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौरा करेंगे और इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। बताया गया है कि मोदी जर्मनी में चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वे भारत-जर्मनी के बीच छठवीं अंतर्सरकारी बैठक में भी हिस्सा लेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी जर्मनी के बाद डेनमार्क के प्रधानमंत्री मैट फ्रेडरिक्सन के न्योते पर कोपेनहेगन जाएंगे, जहां वे दूसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। चार मई को भारत लौटने से पहले मोदी फ्रांस में दूसरी बार चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे। मैक्रों की चुनावी जीत के बाद मोदी उनसे मुलाकात करने वाले पहले नेताओं में होंगे।

पीएम मोदी का यह यूरोप दौरा इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि यूरोप लगातार भारत से रूस पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कहता रहा है। इसके अलावा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कह चुके हैं कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने में भारत मध्यस्थता करता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। ऐसे में पीएम इन तीनों देशों से संकट को हल करने पर भी चर्चा कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

राउत का आरोप : नवनीत राणा के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते, युसूफ लकड़ावाला से लिया था 80 लाख का कर्ज, महाराष्ट्र के घटनाक्रम का दाऊद कनेक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 अप्रैल 2022। हनुमान चालीसा व अन्य मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र की गर्म सियासत में एक और धमाका हुआ है। शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते थे। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां