भारत के साथ संबंध सबसे अहम’, नए राजदूत की नियुक्ति पर व्हाइट हाउस ने दिया बड़ा बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। भारत में अमेरिका के नए राजदूत एरिक गार्सेटी की नियुक्ति पर व्हाइट हाउस ने कहा है कि नए राजदूत भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, आर्थिक आदि क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाएंगे। बता दें कि लॉस एंजेलेस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे। बीती 24 मार्च को ही अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एरिक गार्सेटी को पद और गोपनीयत का शपथ दिलाई थी। 

‘भारत के साथ रिश्ते बेहद अहम’
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरेन जीन पिएरे ने रिपोर्टर्स को बताया कि ‘राष्ट्रपति कह चुके हैं कि ‘हम भारत के साथ संबंधों को दुनिया में सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। राजदूत गार्सेटी हमारी महत्वकांक्षी कोशिश का नेतृत्व करेंगे और भारत के साथ क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाएंगे। साथ ही रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे और लोगों से लोगों के बीच संबंधों और आर्थिक संबंधों को भी मजबूत करेंगे।’ जीन पिएरे ने कहा कि राष्ट्रपति, भारत के साथ रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। 

इस महीने भारत आ सकते हैं अमेरिकी राजदूत
गौरतलब है कि इस महीने गार्सेटी भारत आ सकते हैं। गार्सेटी का नामांकन को बीते माह ही अमेरिका की संसद ने मंजूर किया था। बीते दो साल से भारत में अमेरिकी राजदूत का पद खाली है। जुलाई 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडन ने एरिक गार्सेटी को भारत के राजदूत के रूप में नामांकित किया था लेकिन एरिक गार्सेटी पर लॉस एंजेलेस का मेयर रहते हुए अपने स्टाफ के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। जिसके चलते गार्सेटी का नाम अमेरिकी संसद से मंजूरी नहीं हो पा रहा था। दो साल के लंबे इंतजार के बाद गार्सेटी के नाम को मंजूरी मिली और अब वह जल्द ही अपना पदभार संभाल लेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

भारत में एक बार फिर तेजी से फैल रहा कोरोना  : नए मामलों में 46 प्रतिशत उछाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस में भारी उछाल देखने को मिला। बता दें कि  नए मामलों में 46% उछाल देखा गया। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,435 नए मामले आने के बाद देश […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां