इन 4 टीमों ने प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2024। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्डेडियम में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच ठीक वैसा ही मुकाबला हुआ, जिसकी करोड़ों फैंस ने उम्मीद की थी। और बहुत ही रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने सुपर किंग्स को 27 रन से हारकर प्लेऑफ ग्रुप के लिए क्वालीफाई कर लिया। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कोलकाता नाईट राइडर्स की है। मौजूदा समय में केकेआर के खाते में 19 (+1.428) अंक हैं और उसका एक मुकाबला शेष है। अगर वह अपने आखिरी मुकाबले में भी जीत हासिल करने में कामयाब रहती है तो वह 21 अंकों के साथ लीग चरण का समापन करेगी।

दूसरे स्थान पर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की टीम काबिज है। आरआर ने टूर्नामेंट में अबतक कुल 13 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उसे 8 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 5 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मौजूदा समय में उसके खाते में 16 (+0.273) अंक हैं। आरआर की टीम अगर अपना आखिरी मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो वह 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए लीग चरण का समापन करेगी। वहीं उसे शिकस्त मिलती है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने आखिरी मैच में जीत हासिल करती है तो वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। ऐसी स्थिति में आरआर की टीम तीसरे स्थान पर अपने लीग चरण का समापन करेगी।

फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने 13 मुकाबलों में 7 जीत, 1 मैच ड्रा और 5 हार के बाद 15 (+0.406) अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है। हैदराबाद का आखिरी मुकाबला रविवार (19 मई) को पंजाब किंग्स के साथ है। वहीं चौथी टीम के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (+0.459) ने प्लेऑफ में एंट्री ली है। बेंगलुरु लीग चरण में कुल 7 जीत हासिल करने में कामयाब रही। इसके अलावा उसे 7 मुकाबलों में शिकस्त का भी सामना करना पड़ा। 

रविवार के मुकाबलों के बाद तय होगा कौन किस पायदान पर
प्लेऑफ राउंड में किस टीम की किसके साथ भिड़ंत होगी ये रविवार को खेले जाने वाले दोनों मुकाबलों के परिणाम के बाद तय होगी। रविवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच दोपहर को भिड़ंत होगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ाई गई, 11 से 2 बजे तक बंद रह सकता है DDU मार्ग...ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2024। दिल्ली पुलिस ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध मार्च के आह्वान से पहले यहां भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की और लोगों को आईपी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां