घर के पास मिल रहा है मुफ्त ईलाज और दवा, गरीबों के लिए तो वरदान है मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना

indiareporterlive
शेयर करे

176 शिविरों के माध्यम से 12 हजार से अधिक गरीबों का किया गया मुफ्त ईलाज

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 28 दिसम्बर 2020। स्लम क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिकों, गरीबांे के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से उन्हें घर के पास ही मुफ्त ईलाज और दवा मिल रही है। यह योजना उनके लिए वरदान है। यह कहना हैं रोजी मजूदरी करके अपना जीवन यापन करने वाले शिव मंगल दास बंजारे का जिसने शिविर में अपना ईलाज कराया है। विगत नवम्बर माह से अब तक 176 शिविरों के माध्यम से 12 हजार से अधिक गरीबों का मुफ्त ईलाज योजना के तहत किया गया है।  

बिलासपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्र. 63 में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् लगाये गये शिविर में अपना ईलाज कराने पहुंचे शिवमंगल खुद ही एक प्राइवेट अस्पताल में मजदूर का काम करते हैं लेकिन उस अस्पताल में ईलाज के लिए उसे पैसे खर्च करने पड़ते लेकिन शिविर में उसका मुफ्त में ईलाज हो गया। उसके बीपी और शुगर की जांच भी हुई और निशुल्क दवा मिली। देवनगर कोनी निवासी 50 वर्षीय महिला श्रीमती पुष्पा बेंदरे को हाई ब्लड प्रेशर और घुटने में परेशानी थी। शिविर में उसका ईलाज किया गया और बीपी, शुगर जांच कर डाक्टर ने दवाई दी। श्रीमती पुष्पा ने बताया कि अस्पताल जाने पर उसे घंटों इंतजार करना पड़ता लेकिन यहां उसे आसानी से ईलाज मिल गया। इसी तरह 34 वर्षीय महिला श्रीमती पुष्पा कश्यप को सर्दी के साथ खुजली की परेशानी है साथ ही उसका बच्चा भी सर्दी, बुखार से पीड़ित था। मां और बच्चे का यहां ईलाज हो गया। श्रीमती उर्वशी चतुर्वेदी हाथ पैर में झुनझुनी और कमर दर्द का ईलाज कराने आयी उसे दवाई के साथ साथ टाॅनिक भी दिया गया। उसने बताया कि पहले वह प्राइवेट अस्पताल में ईलाज करायी जहां उसका हजारो रूपये खर्च हुआ लेकिन ठीक नहीं हो पायी। शिविर में किये गये ईलाज पर उसने संतोष जताया।

बिलासपुर शहर के विभिन्न वार्डाें मे योजना के तहत् लगने वाले शिविरों में सैकड़ों की संख्या में लोग अपना बीमारियों का निःशुल्क ईलाज कराने पहंुचते हंै। वे इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति हृदय से आभार भी व्यक्त करते है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्लम क्षेत्रों मंे रहने वाले लोगों को उनकी बस्ती, घर, दरवाजों तक पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, उनकी जांच एवं दवाईया उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न बीमारियों का ईलाज भी किया जा रहा है।  योजना के तहत डाॅक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाॅफ के साथ दवाईयों सहित मेडिकल मोबाईल यूनिट श्रम क्षेत्रों मेे पहुंच रही हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन और मास्क, सेनेटाईजर की व्यवस्था के साथ वहां के निवासियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत विगत नवम्बर माह से वार्ड एवं बस्तियों में शिविर लगाकर लोगों का ईलाज किया जा रहा है। अब तक 176 शिविर के माध्यम से 12 हजार 300 से अधिक मरीजों का मुफ्त जांच एवं ईलाज किया गया। इनमंे से 2 हजार 300 मरीजों का लैब जांच भी किया गया, 12 हजार से अधिक मरीजों को मुफ्त दवा वितरित की गई। लाभान्वित मरीजों मंे से 7 हजार 800 से अधिक मरीज श्रमिक वर्ग के है।  

Leave a Reply

Next Post

थानखम्हरिया के साप्ताहिक बाजार मे छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

शेयर करेलोगों को मिली शासन के योजनाओं की जानकारी इंडिया रिपोर्टर लाइव बेमेतरा 28 दिसम्बर 2020। प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर बेमेतरा जिले के तहसील मुख्यालय थान-खम्हरिया के साप्ताहिक बाजार मे कल रविवार को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें शासन के दो […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार