हिंदू शरणार्थियों पर भड़के केजरीवाल, कहा- ‘इन पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत, इन्हें तो…’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मार्च 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिंदू शरणार्थियों ने प्रदर्शन किया था। ये प्रदर्शन तब हुआ जब केजरीवाल ने नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) लागू होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साथ। इसी को लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिन्दू शरणार्थियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया जिस कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री भड़क गए हैं। अब इसे लेकर केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ की, हमारे देश का कानून तोड़ा, इन्हें जेल में होना चाहिए था, इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं, हुडदंग कर रहे हैं? CAA आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल जाएंगे और लोगों को परेशान करेंगे। बीजेपी इन्हें अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में पूरे देश को परेशानी में धकेल रही है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने CAA पर बात करते हुए कहा था कि इस कानून के लागू होने के बाद 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘इस कानून के लागू होने से पाकिस्तान के लोग भारत आएंगे, ये कितना सुरक्षित होगा। चोरी, बलात्कार, डकैती और दंगे बढ़ेंगे। अगर आपके घर के पास पाकिस्तान, बांग्लादेश से लोग आकर झुग्गी बनाकर रहने लगें तो क्या आप पसंद करोगे?’

केजरीवाल ने आगे कहा था कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में लगभग 2.5 से तीन करोड़ अल्पसंख्यक रहते हैं। एक बार भारत अपने दरवाजे खोल देगा तो इन देशों से बड़े पैमाने पर लोग भारत आएंगे। क्या हम इन शरणार्थियों को रोजगार देंगे? ऐसा क्यों किया जा रहा है? कुछ लोगों का कहना है कि ये वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है।’

केजरीवाल खो चुके हैं अपना आपा
वहीं CAA को लेकर बार-बार अरविंद केजरीवाल द्वारा सवाल उठाए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरव्यू में कहा था कि दिल्ली के सीएम अपने भ्रष्टाचार के उजागर होने से अपना आपा खो चुके हैं। शाह ने आगे कहा था, ‘केजरीवाल को शायद मालूम नहीं है कि ये सभी लोग भारत आ चुके हैं, भारत में ही रह रहे हैं, बस उन्हें अधिकार नहीं मिला है. उन्हें वो अधिकार ही देना है। शाह ने कहा था, ‘ऐसे में 2014 तक जो गैर मुस्लिम शरणार्थी भारत आ गए हैं, उन्हें नागरिकता देनी है। अगर केजरीवाल को इतनी ही चिंता है तो वे क्यों बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात नहीं करते? रोहिंग्या मुसलमानों का विरोध क्यों नहीं करते? इसलिए नहीं करते क्योंकि वो वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

रायबरेली और अमेठी सीटों पर बसपा उतारेगी उम्मीदवार, राहुल और प्रियंका के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायबरेली 15 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच मायावती की पार्टी बसपा ने इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल