क्रिसमस पर अच्छी खबर; सीजेआई चंद्रचूड़ बोले- पिछले साल 52000 मामलों का निपटारा अभूतपूर्व रिकॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 दिसंबर 2023। सुप्रीम कोर्ट में क्रिसमस के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इस मौके पर क्रिसमस कैरोल भी गाया। चीफ जस्टिस ने क्रिसमस के मौके पर देश के लिए सबकुछ कुर्बान करने वाले सैनिकों को भी नमन किया। सीजेआई चंद्रचूड़ ने देशवासियों से बलिदानियों के योगदान को याद रखने की अपील भी की।

सरहदों पर तैनात जवानों और बलिदानियों को नमन
उन्होंने कहा, हमने कुछ दिन पहले अपने सशस्त्र बलों के चार जवानों को खोया है। जब हम क्रिसमस मनाते हैं, तो हमें सीमाओं पर तैनात उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जो कड़ाके की ठंड के बावजूद सरहदों और देशवासियों की सुरक्षा में मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि जब हम क्रिसमस कैरोल गाते हैं तो जश्न में उनके लिए भी गाते हैं।

52000 मामलों का निपटारा अभूतपूर्व रिकॉर्ड
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए कमरों का एक नया सेट बनाया जाएगा। जिनके वकीलों के पास वर्तमान में कक्ष नहीं हैं, उनके लिए हमने सुप्रीम कोर्ट की सबसे निकटवर्ती जमीन का अधिग्रहण किया है। अदालतों में लंबित लाखों मुकदमों का जिक्र करते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, हम स्थगन मांगने की इस प्रक्रिया को संस्थागत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में 52000 मामलों को निपटारा किया गया जो अभूतपूर्व रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी जी की हर गारण्टी पांच साल में पूरा करेंगे : मुख्यमंत्री

शेयर करेमुख्यमंत्री ने दो साल के बकाया बोनस का किया खातों में अंतरण जिले की 62 हजार किसानों के खातों में पहुंचा 197 करोड़ रूपए एसएमएस से रकम आने की सूचना पाकर किसानों के चेहरे खिले इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 25 दिसम्बर 2023। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग