विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को किया संबोधित “युवाओं के स्किल से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा”

indiareporterlive
शेयर करे

पीएम मोदी ने युवाओं को स्किल के महत्व के बारे में बताया

स्किल इंडिया मिशन का मकसद स्किल के जरिए रोजगार बढ़ाने पर फोकस करना

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2020 विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को युवाओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि स्किल युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है. बदलते हुए तरीकों ने स्किल को बदल दिया है, आज हमारे युवा कई नई बातों को अपना रहे हैं. युवाओं को स्किल के महत्व के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि छोटी-बड़ी हर तरह की स्किल आत्मनिर्भर भारत की बहुत बड़ी शक्ति बनेगी.

पीएम मोदी के भाषण की कुछ अहम बातें

1.   चार-पांच दिन पहले देश में श्रमिकों की स्किल मैपिंग का एक पोर्टल भी शुरू किया गया. यह पोर्टल स्किल्ड लोगों को, स्किल्ड श्रमिकों की मैपिंग करने में अहम भूमिका निभाएगा. इससे रोजगार देने वाले एक क्लिक में ही स्किल्ड मैप वाले वर्कर्स तक पहुंच पाएंग.

2. अब कौशल विकास मंत्रालय ने दुनिया भर में बन रहे इन अवसरों की मैपिंग शुरू की है. कोशिश यही है कि भारत के युवा को अन्य देशों की जरूरतों के बारे में, उसके संबंध में भी सही और सटीक जानकारी मिल सके.

3. तेजी से बदलती हुई आज की दुनिया में अनेक सेक्टरों में लाखों स्किल लोगों की जरूरत है. विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं में तो बहुत बड़ी संभावनाएं बन रही हैं.

4. देशभर में सैकड़ों प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र खोले गए हैं. आईटीआई की संख्या बढ़ाई गई, उसमें लाखों नई सीट जोड़ी गई. इस दौरान 5 करोड़ से ज्यादा लोगों का स्किल डेवेलपेंट किया जा चुका है और यह अभियान निरंतर जारी है.

5. आज भारत में जानकारी और स्किल दोनों में जो अंतर है, उसे समझते हुए ही काम हो रहा है. आज से 5 साल पहले, आज के ही दिन स्किल इंडिया मिशन इसी सोच के साथ शुरू किया गया था.

6. स्किल आपके काम की ही नहीं, आपकी भी प्रतिभा को, प्रभाव को, प्रेरक बना देती है.

7. कुछ लोग ज्ञान और स्किल को लेकर के हमेशा भ्रम की स्थिति में रहते हैं, या भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं.

8. स्किल को मजबूत बनाएं. अब आपको हमेशा कोई नया हुनर सीखना होगा. हर सफल व्यक्ति को अपने स्किल को सुधारने का मौका सीखना चाहिए, अगर कुछ नया सीखने की ललक नहीं है तो जीवन ठहर जाता है.

9. हर किसी को लगातार अपने स्किल में बदलाव करना होगा, यही समय की मांग है. मेरे एक जानने वाले जो मुझे याद आते हैं, वो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे लेकिन उनकी हैंडराइटिंग काफी अच्छी थी. वक्त के साथ उन्होंने इसमें काफी बदलाव किए, जिसके बाद लोग उनसे काम करवाने लगे. हर किसी में अपनी एक क्षमता होती है, जो दूसरों से आपको अलग बनाती है.

Leave a Reply

Next Post

नीम की पत्तियों का रस इन 7 समस्याओं को दूर करने में है फायदेमंद, खून भी होता है साफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नीम आपके खून को साफ करने के साथ ही कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है, तो आइए आज हम आपको नीम के पत्तों के रस के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हेल्दी बनाने के साथ-साथ कई लाभ […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस